“छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अपमान! पोला तिहार की शुभकामनाओं में बीजेपी नेता ने लिखा आपत्तिजनक शब्द, सोशल मीडिया में मचा बवाल”

हितेश साहू रायपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को लेकर भाजपा की दोहरी मानसिकता एक बार फिर सामने आई है। रायपुर के रावणभाठा मैदान में आयोजित पोला तिहार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा नेता रामविचार नेताम ने अपनी फेसबुक पोस्ट में त्यौहार की बधाई देते हुए ऐसा शब्द इस्तेमाल कर दिया, जो न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि छत्तीसगढ़िया अस्मिता का अपमान भी है।

पोस्ट में उन्होंने लिखा— “आप मन ला गाड़ गाड़ बधाई”, जो आम बोलचाल में अश्लील और अपशब्द की श्रेणी में आता है। इस शब्द को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भाजपा की दोहरी सोच पर सवाल उठाए हैं।

IMG 20250823 WA0385

कांग्रेस का हमला:

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि भाजपा एक तरफ छत्तीसगढ़ी संस्कृति की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उसी संस्कृति के सबसे पवित्र पर्व पर ऐसे शब्दों का उपयोग करती है जो निंदनीय है। यह स्पष्ट करता है कि भाजपा का ‘छत्तीसगढ़िया वाद’ सिर्फ दिखावा है, उनका असली चेहरा ऐसे मौकों पर सामने आ जाता है।

सोशल मीडिया पर फूटा जनाक्रोश:

रामविचार नेताम की पोस्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के युवाओं, संस्कृतिकर्मियों और ग्रामीण जनता में खासा रोष है। हजारों यूजर्स ने कमेंट कर भाजपा नेता से माफी की मांग की है। कई लोगों ने यह भी कहा कि अगर किसी आम व्यक्ति ने ऐसा लिखा होता, तो भाजपा के लोग खुद उसका विरोध करते, लेकिन जब खुद उनके नेता ऐसा कर रहे हैं तो चुप्पी साध ली गई है।

छत्तीसगढ़ी भाषा का अपमान नहीं सहेगा प्रदेश:

प्रदेश के बुद्धिजीवियों ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पवित्र त्योहारों में अपशब्दों की कोई जगह नहीं है। यह न केवल भाषा का बल्कि त्योहार की भावना का भी मज़ाक उड़ाना है। भाजपा को तत्काल इस मामले पर माफी मांगनी चाहिए और संबंधित नेता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

}, 1000); // 3000ms = 3 seconds

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से डॉ. प्रेमासाई महाराज ने की मुलाकात, सुशासन मॉडल और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जमकर की प्रशंसा

पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

You Missed

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त