कमल हासन बने राज्यसभा सांसद! दिल्ली में ली शपथ, DMK गठबंधन ने पूरा किया लोकसभा चुनाव का वादा

नई दिल्ली: मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के अध्यक्ष और प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन ने आज गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है. जानकारी के मुताबिक वे आज सुबह दिल्ली पहुंचे और शपथ ली.

बता दें, यह उनके राजनीतिक करियर का एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि वह पहली बार किसी राष्ट्रीय विधायी भूमिका को ग्रहण करने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कमल हासन ने कहा, मैं आज दिल्ली में शपथ लेने और अपना नाम दर्ज कराने जा रहा हूं. मैं एक भारतीय के रूप में मुझे दिए गए सम्मान के साथ इस कर्तव्य को पूरा करने जा रहा हूं.

डीएमके गठबंधन ने निभाया लोकसभा चुनाव का वादा

कमल हासन को राज्यसभा के लिए सत्तारूढ़ डीएमके के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन ने नामित किया है. 2024 के लोकसभा चुनावों में एमएनएम ने कोई सीट से चुनाव नहीं लड़ा था, बल्कि तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को पूर्ण समर्थन दिया था. इसके बदले में गठबंधन ने उन्हें राज्यसभा सीट देने का वादा किया था, जिसे अब निभाया गया है.

6 जून को भरा नामांकन, निर्विरोध चुने गए

6 जून को, कमल हासन ने तमिलनाडु सचिवालय में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन, वीसीके नेता थोल. थिरुमावलवन, एमडीएमके नेता वाइको, और तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख सेल्वापेरुंथगई की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया था. 234 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 34 वोटों की आवश्यकता होती है. डीएमके (133), कांग्रेस (17), वीसीके (4), सीपीआई (2), और सीपीएम (2) के साथ INDIA गठबंधन के पास कुल 158 विधायक हैं, जिससे वे चार सीटें आराम से जीत सकते हैं.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    You Missed

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित