घर पर डिलीवर नहीं होंगे रसोई गैस सिलेंडर! होने वाली है बड़ी हड़ताल

सरकार की ओर से अभी हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी. अब एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को हड़ताल की धमकी दी है. संघ ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर तीन महीने में अधिक कमीशन सहित उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे.

एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एस शर्मा ने एक बयान में बताया कि यह निर्णय शनिवार को भोपाल में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया. उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए सदस्यों द्वारा मांग पत्र के बारे में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. हमने एलपीजी वितरकों की मांगों के बारे में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भी लिखा है. एलपीजी वितरकों को दिया जा रहा वर्तमान कमीशन बहुत कम है और यह परिचालन लागत के अनुरूप नहीं है.

कमीशन बढ़ाने की मांग

केंद्र सरकार को संघ की ओर से लेटर लिखकर मांग की गई है कि एलपीजी वितरण पर कमीशन बढ़ाकर कम से कम 150 रुपये किया जाना चाहिए. पत्र में कहा गया है कि एलपीजी की आपूर्ति मांग और पूर्ति पर आधारित है. लेकिन, तेल कंपनियां बिना किसी मांग के वितरकों को जबरन गैर-घरेलू सिलेंडर भेज रही हैं, जो कानूनी प्रावधानों के खिलाफ है. इसे तुरंत रोका जाना चाहिए. उज्ज्वला योजना के एलपीजी सिलेंडरों के वितरण में भी दिक्कतें आ रही हैं. लेटर में संघ ने साफ किया है कि अगर उनकी मांग को 3 महीने के भीतर नहीं पूरा किया जाता है, तो वह लंबी हड़ताल पर जाएंगे.

गैस सिलेंडर पर 50 रुपये का इजाफा

केंद्र सरकार ने बीत 7 अप्रैल को गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई है. साथ ही कोलकाता में दाम 829 रुपये से बढ़कर 879 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये से बढ़कर 853.50 रुपये और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 818.50 रुपये से बढ़कर 868.50 रुपये हो गई है. वहीं, दूसरी ओर उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा किया गया है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला