एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता, कोरापुट में माओवादी लीडर कुंजम हिडमा गिरफ्तार 

ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के त्रि-जंक्शन क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को करारा झटका लगा है. कोरापुट जिला पुलिस और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) की संयुक्त एंटी-नक्सल कार्रवाई में वांछित नक्सली लीडर कुंजम हिडमा उर्फ मोहन को गिरफ्तार किया गया है.

कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री बरामद की है. जब्त सामान में एक AK-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), बारूद, वायरलेस रेडियो, चाकू और माओवादी साहित्य शामिल हैं.

यह कार्रवाई माओवादियों की कमर तोड़ने वाली मानी जा रही है और इससे सुरक्षा बलों को इस इलाके में माओवादियों के नेटवर्क को कमजोर करने में बड़ी मदद मिलेगी

हाल ही में, 21 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में हुए एक बड़े एनकाउंटर में नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज को मार गिराया गया, जिस पर कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये का इनाम था. हालांकि, माडवी हिडमा जैसे कई अन्य खूंखार नक्सली अभी भी फरार हैं और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं.

माडवी हिडमा नक्सलियों का एक प्रमुख कमांडर है, जिस पर 45 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का इनाम घोषित है. उसके अलावा, झारखंड में असीम मंडल, पतिराम मांझी, और मिसिर बेसरा जैसे नक्सलियों पर 1-1 करोड़ रुपये का इनाम है, जबकि सुजाता और अन्य कमांडरों पर 25 लाख से 2 लाख रुपये तक के इनाम हैं.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला