BJYM अध्यक्ष को नोटिस,बीजेपी ने सात दिन में मांगा जवाब:रवि भगत ने मांगी थी जिला खनिज फाउंडेशन राशि

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। रवि भगत ने गाना गाकर अपनी ही सरकार से DMF (जिला खनिज फाउंडेशन) की राशि देने की मांग की थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला भाजपा के शीर्ष नेताओं तक पहुंचा। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया और इसे अनुशासन के खिलाफ बताया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने इस मामले में भाजयुमो अध्यक्ष को नोटिस भेजा है।

नोटिस में कहा गया है कि रवि भगत सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं के खिलाफ लगातार गलत बातें फैला रहे हैं। यह पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है।

पार्टी ने सात दिन के अंदर मांगा जवाब

इधर, इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो रवि भगत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की कार्रवाई की जा सकती है।

जानिए क्या है रवि भगत के वायरल वीडियो में

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रहने वाले भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के 4 मिनट 19 सेकेंड के वायरल वीडियो में वो अपनी ही सरकार से DMF (जिला खनिज फाउंडेशन) की राशि गांव में भी देने की मांग कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने हाथ जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ी में गीत गाया- ‘DMF के पैसा ला दे दो सरकार, उजड़ गे हमर गांव, गली खेत-खार। कंपनी अउ शहर सब्बो झन आगे बढ़ गे, गांव ह पिछड़ गे। क्षेत्र हा झेलत हे कंपनी-खदान के मार। न्याय करो साहेब, हे कर्णधार, DMF के पैसा ला दे दो सरकार’

रवि भगत लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। उनके इस गीत का मतलब है कि कंपनी और शहर आगे बढ़ गए, लेकिन हमारे गांव पीछे रह गए। कांग्रेस ने इस पर कहा कि DMF की राशि सभी जगह देनी चाहिए। वहीं भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि लैलूंगा प्रभावित क्षेत्र में नहीं आता।

इसके अलावा राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि DMF की राशि का उपयोग प्रभावित जिले के गांव और शहर में किया जाता है। इसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर DMF की राशि का उपयोग किया जाता है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब स्थानीय कांग्रेस नेता भी भाजपा के अन्य नेताओं पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने ये भी कहा कि DMF की राशि सभी जगह देनी चाहिए।

साथ ही एक अन्य पोस्ट में रवि भगत ने लिखा है कि सदन में बैठकर आप इस विषय पर आवाज नहीं उठाएंगे और रवि भगत का समर्थन करेंगे, तो ऐसे समर्थन से कुछ नहीं होगा

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला