BJP MLA के FB अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पोस्ट हो रही वायरल, विधायक ने वीडियो के जरिए बताई सच्चाई

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा से बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी है. इस पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को लेकर गलत बातें लिखी गई हैं, जिससे लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई. बताया जा रहा है कि ये पोस्ट करीब 24 घंटे पहले की गई थी, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग पोस्ट पर कमेंट कर नाराजगी जता रहे हैं और इस हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं.

मामला सामने आते ही विधायक ईश्वर साहू ने सफाई दी और कहा कि यह उनके खिलाफ एक साजिश की है. उनका यह भी कहना है कि किसी ने उनके नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर जनता के बीच गलत संदेश फैला कर मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है. उन्होंने आशंका जताई कि इसके पीछे विरोधी पार्टी का हाथ हो सकता है, जो उनकी छवि को खराब करना चाहती है.

हरकतों से जनता सतर्क’

‘ईश्वर साहू ने वीडियों में कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने बेमेतरा एसपी से की है और मामले में एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है. उनका कहना है कि वे इस तरह की हरकतों से डरने वाले नहीं हैं और सच्चाई को सामने लाकर रहेंगे. सोशल मीडिया पर इस तरह की फर्जी हरकतों से जनता भी अब सतर्क हो गई है.

‘विपक्ष की चाल बताया’

इस मामले को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि आजकल अकाउंट हैक होना या फर्जी अकाउंट बनना आम बात हो गई है, लेकिन कांग्रेस इस मामूली बात को बड़ा मुद्दा बनाकर राजनीति कर रही है. उन्होंने भी इसे विपक्ष की चाल बताया.

विधायक ने दी सफाई

विधायक ने एक वीडियो जारी करके जनता को सच्चाई बताई और कहा कि उन्हें इस फर्जी अकाउंट की जानकारी नहीं थी. जैसे ही उन्हें पता चला, उन्होंने तुरंत इसकी रिपोर्ट कराई. उन्होंने कहा कि जो भी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश करेगा, उसे कानून केतहत जवाब मिलेगा.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित