PBKS vs CSK Highlights: पंजाब की कसी गेंदबाजी ने चेन्नई को 18 रनों से हराया, CSK की लगातार चौथी हार

punjab kings (pbks) vs chennai super kings (csk) : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मैच में सीएसके को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. प्रियांश आर्या के तूफानी शतक के दम पर पंजाब ने सीएसके को 220 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में सीएसके 201 रन ही बना सकी. पंजाब की टीम ने 18 रनों से ये मुकाबला जीत लिया.

ऐसी रही चेन्नई की बल्लेबाजी

220 रनों के जवाब में उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत अच्छी रही. रचिन रविंद्र ने 36 रन बनाए लेकिन गायकवाड़ का बल्ला नहीं चला. रविंद्र 7वें ओवर में आउट हुए. इसके बाद गायकवाड़ एक रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कॉन्वे और शिवम दुबे के बीच अच्छी साझेदारी हुई. कॉन्वे ने फिफ्टी भी लगाई. लेकिन दुबे के आउट होने के बाद धोनी बल्लेबाजी के लिए पहुंचे. धोनी ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए. लेकिन चेन्नई को जीत नहीं दिला सके. चेन्नई की टीम 201 रन ही बना सकी.

ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह को मुकेश चौधरी ने आउट किया. प्रभसिमरन खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद अय्यर भी तीसरे ओवर में आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल 9 रन निकले. मार्कस स्टोइनिस भी कमाल नहीं दिखा सके. इसके बाद एक ही ओवर में अश्विन ने नेहाल वढ़ेरा और ग्लेन मैक्सवेल को चलता किया. लेकिन एक छोर पर प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी की और महज 39 गेंदों में शतक जड़ा. वहीं शशांक सिंह ने भी तूफानी बल्लेबाजी की. इसकी बदौलत पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 220 रनों का पहाड़ खड़ा किया है.

मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने तीन में से दो तो सीएसके ने 4 में से केवल एक ही मैच में जीत हासिल की है. सीएसके इस सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए हार की हैट्रिक पूरी कर चुकी है. हालांकि मौजूदा फॉर्म के साथ-साथ कागज पर, श्रेयस अय्यर की टीम सीएसके की तुलना में अधिक संतुलित दिख रही है.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्रि सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉन्वे, खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी (विकेटकीपर), आंद्रे सिद्धार्थ सी.

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, एरॉन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की