गरियाबंद में लापरवाही से गर्भवती की मौत: 2 घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद भी आधे घंटे तक नहीं मिला इलाज

गरियाबंद जिले के विकासखंड छुरा इलाज में देरी के कारण गर्भवती की मौत हो गई। खैरझिटी गांव की ममता गोंड (उम्र 27) को पेट में दर्द होने पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में भर्ती कराया। ममता 7 माह के गर्भ से थी। परिजनों को आरोप है आधे घंटे तक कोई भी इलाज के लिए नहीं पहुंचा।

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव और परिजन गुस्से में है। परिजनों के अनुसार, ममता को पेट में तेज दर्द होने पर सुबह 9 बजे महतारी एक्सप्रेस 102 टोल फ्री नंबर पर बार-बार कॉल किया गया, लेकिन घंटी बजने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ। लगभग दो घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, तब जाकर ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लाया गया।

अस्पताल पहुंचने के बाद भी मृतका को तुरंत इलाज नहीं मिल सका। परिजनों का आरोप है कि ममता अस्पताल पहुंचने के बाद भी जीवित थी और परिजनों से बातचीत कर रही थी, लेकिन करीब आधे घंटे तक कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं पहुंचा।

इस संबंध में डॉक्टर डीएस निषाद से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि वे उस समय ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे थे। जैसे ही इमरजेंसी मरीज की सूचना मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान महिला मृत पाई गई।

परिजनों ने एंबुलेंस सेवा और चिकित्सकों की लापरवाही को ममता की मौत का कारण बताते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट