रायपुर: पुरानी रंजिश में 17 साल के नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पुरानी रंजिश में चाकू से हमला हुआ है। जिसमें 17 साल का नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान नाबालिग आरोपी की मां से पुरानी रंजिश को लेकर माफी मांगने गया था। तभी उस पर आरोपी ने हमला किया। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

देवेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मन तांडी ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा के नाबालिग बेटे और एक दोस्त के साथ दुर्गा नगर के पास गया था। इस दौरान गणेश यादव अपनी मां के साथ वहां पहुंचा। गणेश की इनके साथ पुरानी रंजिश थी। नाबालिग पुरानी रंजिश को खत्म करने के लिए गणेश और उसकी मां के पास गया। वह माफी मांगने लगा।

सीने और हाथ में मारा चाकू

इस बात से अचानक गणेश नाराज हो गया। वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर उसने अपने पास रखे चाकू से नाबालिग पर हमला कर दिया। चाकू सीने और हाथों पर लगा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद आसपास लोगों ने घायल को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी गणेश यादव को हाफ मर्डर के मामले में अरेस्ट कर लिया है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की