पटना में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी… श्रीराम शोभा यात्रा में शामिल हुए CM नीतीश कुमार

आज रविवार को रामनवमी के विशेष अवसर पर पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा में शामिल हुये.उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. नीतीश कुमार ने इस दौरान लोगों को श्री राम के आदर्शों से सीखने की नसीहत भी दी.

पटना में श्रीराम की शोभा यात्रा डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनन्दन समिति द्वारा आयोजित की गई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की. इस दौरान मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया. श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनायें दीं.

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद संजय कुमार झा उपस्थित थे.

इन सभी के अलावा यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, जदयू के प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    You Missed

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त