रावतपुरा मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द:छत्तीसगढ़ में मेडिकल की 150 सीटें कम होंगी

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रिश्वत कांड में फंसे रावतपुरा मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेज की 150 सीटें कम हो जाएंगी। अब तक प्रदेश में 700 मेडिकल सीट थीं, जो घटकर 550 हो जाएंगी।

सभी कॉलेजों की 4 महीने बाद फिर से समीक्षा की जाएगी

हालांकि, NMC ने इन सभी कॉलेजों को सशर्त मान्यता दी है। दरअसल, प्रदेश का कोई भी कॉलेज NMC के टेस्टिंग नॉर्म्स और स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरा है। कई कमियां है। ऐसे में NMC ने कहा कि, सभी कॉलेजों की 4 महीने बाद फिर से समीक्षा की जाएगी।

इन केस दिए गए चार महीनों समस्या नहीं सुधरी, तो NMC इन कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करेगा। NMC ने हर कॉलेज को उनकी कमियां गिनाई है। उसे दूर करने को कहा है।

किसी कॉलेज में सीट नहीं बढ़ाई गई, सिम्स की 30 सीटें कम हुई

NMC ने 10 में किसी भी शासकीय मेडिकल कॉलेज की सीटों में इजाफा नहीं किया है। हालांकि चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की ओर से कहा गया है कि, किसी मेडिकल कॉलेज ने सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन भी नहीं किया था। हालांकि सिम्स बिलासपुर की 30 सीटें घटाई जरूर गई है।

रायपुर के पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की बात करें, तो यहां पिछले सत्र में स्नातक में सीटें 150 से बढ़ाकर 200 की गई थीं। फिलहाल यहां 230 सीट हैं।

हालांकि प्रदेश के दो निजी मेडिकल कॉलेजों ने सीटें बढ़ाने का आवेदन दिया है। NMC का निरीक्षण भी कॉलेजों में पूरा हो चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि इन कॉलेजों में सीटें बढ़ सकती हैं।

स्टेट कोटे की काउंसलिंग 30 जुलाई से शुरू होगी

ऑल इंडिया कोटे में प्रवेश के लिए दिल्ली से 21 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। वहीं, स्टेट कोटे से काउंसलिंग 30 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगी। हालांकि, अभी इस संबंध में छत्तीसगढ़ शिक्षण संचालनालय की ओर से शेड्यूल जारी होना अभी बाकी है। सितंबर में नया सेशन शुरू हो जाएगा। एडमिशन की लास्ट डेट 3 अक्टूबर होगी। इस बार चार राउंड की काउंसलिंग होनी है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,