रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा..लॉज, सूने मकान में दबिश:500 रुपए में 20-25 मिनट के लिए होती थी बुकिंग; लॉज से 4 कपल मिले

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। खरसिया में देह व्यापार के दो अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है। जहां एक लॉज से 4 कपल को पकड़ा गया वहीं एक सूने मकान से 3 महिलाओं और एक युवक को पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के साथ मिलकर लॉज संचालक कमरे उपलब्ध कराता था। इसे सिर्फ 20-25 मिनट के लिए मुहैया कराया जाता था। फिलहाल पुलिस लॉज के रजिस्टर में एंट्री की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ऐसे हुआ खुलासा

प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर को लगातार देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। सूचना थी कि खरसिया के लक्ष्मी लॉज में देह व्यापार चलाया जा रहा है। कार्रवाई वाले दिन भी इसकी शिकायत मिली। इसके बाद ऐसे में प्रशिक्षु आईपीएस के साथ उनकी टीम ने लक्ष्मी लॉज में दबिश दी।

महिलाओं और लॉज संचालक की मिलीभगत

दबिश में 4 कपल आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि 500 रुपए में युवतियों की बुकिंग कर उन्हें लॉज लाया गया था। यहां 15-20 मिनट के लिए उन्हें कमरा दे दिया जाता था। इसके बाद महिला और लॉज संचालक पैसे का बंटवारा करते थे।

फरार हुआ लॉज संचालक

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब लक्ष्मी लॉज में दबिश थी, तो लॉज का संचालक कैलाशचंद्र अग्रवाल मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है। लॉज में लंबे समय से संचालक के द्वारा देह व्यापार चलाया जाता था। 500 रुपए में कमरा देने के बाद उसका आधा रकम सैक्स रैकेट से जुड़ी महिला और युवतियों को दिया जाता था।

सूने मकान में 3 महिला और 1 युवक

इसके अलावा पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि, बिजली ऑफिस के पीछे एक सूनसान मकान में भी देह व्यापार चलता है। इसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी तो यहां 3 महिलाएं और एक युवक मिले। यहां भी आपत्तिजनक स्थिति में युवक व युवती का मिलने से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट