रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: बहन को घसीटकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला; बचाने आई मां पर भी हमला, लाश के पास बेहोश पड़ी रही

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाई ने अपनी बहन को पहले लात-घूसों से पीटा, फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला कर दिया। मां भी बेटी की लाश के पास बेहोश पड़ी मिली। वारदात लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम उर्मिला राठिया (30) है। उर्मिला के बड़े भाई संतकुमार मांझी ने हत्या की है। आरोपी अपनी बहन से आए दिन विवाद करता था। गुरुवार को विवाद बढ़ने पर मर्डर कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, ग्राम राताखंड गांव की रहने वाली उर्मिला राठिया (30) की शादी ग्राम पोरडा में रहने वाले दीपक राठिया से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उसके पति की मौत हो गई थी। उर्मिला अपने मायके में आकर रह रही थी।

परिजनों के मुताबिक बड़े भाई संतकुमार मांझी को बहन का मायके में रहना पसंद नहीं था। अक्सर इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होता था। बुधवार की सुबह मायके में रहने की बात को लेकर संतकुमार फिर से झगड़ा करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

मर्डर से पहले बहन को घसीट-घसीटकर पीटा

संतकुमार मांझी ने गुस्से में आकर उर्मिला को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसे घसीट-घसीटकर मारने लगा। इसके बाद घर में रखे कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। खून से लथपथ उर्मिला जमीन पर गिर पड़ी। मां पर भी वार के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

आरोपी की मां आसो बाई ने बताया कि जब उसे होश आया तो मामले की सूचना थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।​​​ पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंपा गया है।​

हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

मामले में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतिका के परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    रायपुर में पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा: दो महीने में दो वारदात करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

    बच्चों संग बांटी जन्मदिन की खुशियां एक सेलिब्रेशन ऐसा भी आंगनबाड़ी केंद्र बैरन बाजार रायपुर में दिया गया न्योता भोज।

    You Missed

    भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया

    भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया

    हादसे में घायल हुई दुल्हन, मगर नहीं टूटा सात फेरे का वादा, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई शादी 

    हादसे में घायल हुई दुल्हन, मगर नहीं टूटा सात फेरे का वादा, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई शादी 

    मीडिया शिक्षा से रूबरू हुए स्कूली विद्यार्थी,जाना टीवी स्टूडियो और रेडियो प्रसारण की बारीकियां

    मीडिया शिक्षा से रूबरू हुए स्कूली विद्यार्थी,जाना टीवी स्टूडियो और रेडियो प्रसारण की बारीकियां

    बस्तर भाजपा में नए नेतृत्व की दस्तक तेज, अंदरूनी अंतर्कलह से हो सकता है विलंब, इन नामों पर चर्चा

    बस्तर भाजपा में नए नेतृत्व की दस्तक तेज, अंदरूनी अंतर्कलह से हो सकता है विलंब, इन नामों पर चर्चा