दिल दहला देने वाली घटना: यौन उत्पीड़न से तंग आकर आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, पूरे ओडिशा में आक्रोश!

ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा की मंगलवार को एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा ने इस महीने की शुरुआत में अपने एचओडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लेने से निराश होकर छात्रा ने कैम्पस में ही खुद को आग लगा ली थी, जिसमें वह 90 फीसदी तक झुलस गई. उसे पहले बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर 12 जुलाई को एम्स भुवनेश्वर में रेफर किया गया था.

एम्स भुवनेश्वर ने एक बयान में कहा, ‘उसे बर्न्स सेंटर आईसीयू में भर्ती कराया गया था. मरीज को आईवी फ्लूइड, आईवी एंटीबायोटिक्स, ट्यूब लगाकर होश में लाया गया और मेकेनिकल वेंटिलेशन पर रखा गया. बर्न्स आईसीयू में गुर्दे की रिप्लेसमेंट थेरेपी सहित अन्य सभी संभव चिकित्सीय प्रयास के बावजूद, उसे बचाया नहीं किया जा सका. 14 जुलाई को रात 11:46 बजे उसे मेडिकली डेड घोषित कर दिया गया.’

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले में सभी दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलेगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी छात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को एम्स भुवनेश्वर पहुंची थीं और यहां भर्ती छात्रा का हालचाल जाना था. मृतक छात्रा के पार्थिव शरीर को जब एम्स के पोस्टमार्टम सेंटर ले जाया जा रहा था, तब बीजू जनता दल (BJD) के कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

इस 20 वर्षीय छात्रा ने अपने कॉलेज के एचओडी (विभागाध्यक्ष) द्वारा कथित तौर पर लंबे समय तक यौन उत्पीड़न का सामना करने के बाद खुद को आग लगा ली थी. कॉलेज प्रशासन के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराने और प्रिंसिपल से मदद मांगने के बावजूद, उसकी गुहार अनसुनी कर दी गई, जिससे निराश होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. इस बीच, ओडिशा पुलिस ने आरोपी समीर साहू के अलावा फकीर मोहन कॉलेज के निलंबित प्रिंसिपल दिलीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस घटना से लोगों में आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और कॉलेज प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित