हाईवे पर रईसी का दिखावा: 8 लग्जरी कारें रोककर किया जाम, ड्रोन से शूट कर बनाई रील्स

बिलासपुर में कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लड़कों ने बीच सड़क लग्जरी कारें खड़ी कर दी, जिससे बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे हाईवे जाम पर लंबा जाम लगा रहा। बाकायदा इसका रील्स बनाकर 2 दिन पहले इंस्टाग्राम में भी अपलोड किया गया था।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई लग्जरी और महंगी कार खरीदी। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ टोयोटा शो रूम गया था। जहां उसने अलग-अलग पोज में वीडियो बनवाया। उसके साथ ब्लैक कलर की गाड़ियों का काफिला था।

मामला दो थाना क्षेत्र हिर्री और चकरभाठा के आसपास का है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

लग्जरियस कारें अड़ाकर नेशनल हाईवे जाम

जानकारी के मुताबिक, नई कार खरीदने के बाद रात में वेदांश अपने दोस्तों के साथ बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे घूमने निकल गया। इस दौरान उसने दो नई कार और दोस्तों की कार बीच सड़क पर पार्किंग की और फोटो शूट करवाया।

इसके लिए बाकायदा स्टूडियो से कैमरामैन और ड्रोन भी मंगाया गया था। नेशनल हाईवे जाम करने पर वहां बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई। लेकिन, किसी ने उन्हें कारें हटाकर रास्ता देने की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटाई।

वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा है कि नई कार खरीदने के बाद अपना रसूख दिखाने के लिए ऐसा किया गया है। गाड़ियां अड़ाकर नेशनल हाईवे जाम करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीछे बड़ी गाड़ियां का जाम भी दिख रहा।

खुद शेयर किया वीडियो फिर किया डिलीट

नई कार खरीदने का जश्न और अपना टशन दिखाने के लिए यह सब किया गया था। यही वजह है कि रील्स बनाकर वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। वेदांश ने अपनी आईडी से वीडियो शेयर किया था।

लेकिन, जब सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हुआ, तब आईडी ही डिलीट कर दिया गया। लेकिन, अब सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि सर्च करने पर आईडी नहीं दिख रही।

पुलिस ने भी नहीं दिखाई कार्रवाई करने की हिम्मत

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आठ-दस महंगी और लग्जरी गाड़ियां नेशनल हाईवे पर लाइन से खड़ी है, वहीं साइड में युवक जश्न मनाते मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सड़क जाम होने से वाहन चालकों के साथ ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर पुलिस को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कमेंट्स में लिखा जा रहा है कि पुलिस के नियम कायदे केवल सामान्य वर्ग के लिए है। रसूखदार और प्रभावशाली को खुली छूट है। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अनजान बनी है और कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,