नवा रायपुर में रफ्तार का तांडव: 160 की स्पीड में बाइक दौड़ाते वन मंत्री के भतीजे निखिल कश्यप की दर्दनाक मौत

रायपुर : नवा रायपुर की चौड़ी और खाली सड़कों ने इसे स्टंटबाजों और तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों के लिए पसंदीदा जगह बना दिया है। यहां हर माह औसतन दो सड़क हादसे हो रहे हैं। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

निखिल की मौत 140 से 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार में बाइक चलाते समय नियंत्रण खोने से हुई है। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बाइक के टकराने से 50 मीटर की रेलिंग उखड़ गई और निखिल 40 मीटर दूर जाकर गिरा। जांच में यह पता चला है कि निखिल अपने दोस्तों के साथ रात के समय रेस लगा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया।

बता दें कि नवा रायपुर के सेक्टर-30 स्थित सत्य साईं अस्पताल के पास हुए हादसे के वक्त निखिल 650 सीसी की बाइक चला रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक का स्पीडोमीटर 140 किमी/घंटा पर अटका हुआ मिला, जिससे पता चलता है कि हादसे के वक्त रफ्तार अत्यधिक थी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। निखिल की बुलेट बाइक का सामने का हिस्सा पूरी तरह टूट गया है। पुलिस को अस्पताल के गार्ड ने बताया कि तीन बाइक पर अलग-अलग दोस्त थे। निखिल की बाइक डिवाइडर से टकराकर रेलिंग तोड़ती गई और वह खुद 40 मीटर दूर जाकर गिरा, जबकि बाइक दूसरी दिशा में जाकर गिरी।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की