बिलासपुर में युवती की संदिग्ध मौत:एक साथ 4 लड़कियां बीमार, तीन अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। बिलासपुर में GALWAY कंपनी में प्रोडक्ट मार्केटिंग करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि, तीन युवतियां अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पीड़ित लड़कियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, सिरगिट्‌टी के गोविंदनगर में GALWAY कंपनी का ऑफिस एक मकान में संचालित है, जहां बड़ी संख्या में युवक और युवतियां काम करती हैं, जो कंपनी के प्रोडक्ट का मार्केटिंग करती हैं। यहां काम

करने वाली प्रियंका मरावी (20) पिता अर्जुन सिंह मूलत: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के वेंकटनगर में रहती थी। वो सिरगिट्टी में अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रहती थी। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद पता चला कि कंपनी में काम करने वाली तीन अन्य लड़कियां भी अस्पताल में भर्ती है।

जिसके बाद यह अफवाह फैल गई कि चारों लड़कियां जहरखुरानी की शिकार हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही टीआई किशोर केंवट जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती युवतियों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती युवतियों से पूछताछ कर जानकारी ली है। सभी एक साथ कंपनी में प्रोडक्ट मार्केटिंग का काम करती हैं। जिनमें संतोषी सिंह रहने वाली अनूपपुर की है। जबकि, उसकी सहेली अंजलि पिता रामप्रसाद सिंह भी अनूपपुर जिले की है।

वहीं, ज्योति पिता उदयनारायण मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती हैं। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती युवतियों से पूछताछ कर जानकारी ली है। सभी एक साथ कंपनी में प्रोडक्ट मार्केटिंग का काम करती हैं। जिनमें संतोषी सिंह रहने वाली अनूपपुर की है। जबकि, उसकी सहेली अंजलि पिता रामप्रसाद सिंह भी अनूपपुर जिले की है। वहीं, ज्योति पिता उदयनारायण मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की