लॉर्ड्स में टीम इंडिया हारी, पर जडेजा ने जीता दिल! गंभीर बोले- ‘अविश्वसनीय लड़ाई’, पूरी टीम ने की तारीफ

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 22 रनों से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में भले ही टीम इंडिया जीत नहीं पाई. लेकिन रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की बल्लेबाजी फैन्स के जेहन में काफी दिनों तक रहेगी. ‘सर’ जडेजा की नाबाद 61 रनों की पारी ने तो 20वीं सदी की टेस्ट क्रिकेट की याद दिला दी. जडेजा ने जो धैर्य और जज्बा दिखाया, वो तारीफ के योग्य था

भारतीय टीम मैच भले हार गई, लेकिन ड्रेसिंग रूम में रवींद्र जडेजा ही हीरो रहे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रवींद्र जडेजा की दिल खोलकर तारीफ की है. गंभीर ने जडेजा को MVP (मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर) बताया. गंभीर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की ओर से शेयर किए वीडियो में कहते हैं, ‘जडेजा की लड़ाई अविश्वसनीय थी. वो जिस जज्बे से खेले, वो शानदार था.’

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम का स्कोर एक समय 8 विकेट पर 112 रन था. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर 35 रन जोड़े. बुमराह ने जडेजा का बखूबी साथ निभाया और 54 गेंदें खेलीं. बुमराह के आउट होने के बाद जडेजा ने मोहम्मद सिराज के साथ 23 रनों की साझेदारी की.

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का रवींद्र जडेजा के साथ खास नाता रहा है. सितांशु और जडेजा सौराष्ट्र के लिए साथ में मुकाबले खेल चुके हैं. जडेजा के करियर को उन्होंने करीब से निखरते देखा है. सितांशु कोटक ने कहा, ‘वो मुश्किल हालात में हमेशा कुछ नया करते हैं. वो टीम के लिए वाकई बहुत उपयोगी हैं.’

  1. मोहम्मद सिराज ने भी रवींद्र जडेजा की तारीफ की. सिराज ने कहा, ‘उनके जैसा खिलाड़ी मिलना बहुत मुश्किल होता है. हम खुशकिस्मत हैं कि वो हमारी टीम का पार्ट हैं.’ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पिछड़ चुकी है. सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है.
  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की