अंपायर पैसे ले रहा है…’, IPL में ईशान किशन के आउट होने पर बवाल, वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज, बोले- ईमानदारी समझ नहीं आई, VIDEO 

ishan kishan out or not: अपने जमाने के व‍िस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल 2025 मैच के दौरान ईशान किशन के ‘आउट’ होने पर उनकी आलोचना की. वीरू ने इस दौरान अंपायर के कॉल का इंतजार किए बिना मैदान से बाहर जाने के ईशान किशन के फैसले पर सवाल उठाया और इसे ‘ब्रेनफेड’ बताया.

वीरेंद्र सहवाग ने इस दौरान कहा- 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2025 मैच के दौरान ईशान किशन की “ईमानदारी” समझ नहीं आई. ध्यान रहे ईशान किशन जो SRH के साथ हैं, उन्होंने अपने आईपीएल कर‍ियर की शुरुआत 2018 में MI के साथ की थी. वह मुंबई के ल‍िए 2018 से 2024 के बीच सात सीजन खेले थे.

सहवाग ने ईशान किशन के मामले में कहा-कई बार ऐसे मौकों पर आपका दिमाग काम नहीं करता है. कम से कम उसको (ईशान) को रुक तो जाना चाहिए था. अंपायर को आउट तो देना चाहिए था. वो (अंपायर) भी उतरे पैसे ले रहा है, फ्री में खड़ा होता तो समझ आता… उसको (अंपायर) भी अच्छी खासी मैच फीस मिल रही है. उसका काम करने दे तू अपना काम कर…

सहवाग ने कहा उनको कुल मिलाकर ईशान किशन की यह ईमानदारी समझ नहीं आई. अगर लगा (बैट से बॉल) हो तो आप जाओ और यह दिखाओ कि आप खेल भावना का पर‍िचय दे रहे हो. लेकिन यह बात समझ से परे रही. इस दौरान वीरेंद्र सहवाग ने यह भी कहा कि इस मामले में उनको रिकी पोंट‍िंग अच्छे लगते थे. क्योंकि जब तक उनको अंपायर आउट नहीं देते थे, तब तक वो मैदान नहीं छोड़ते थे.

ईशान किशन के आउट होने पर क्यों उठे सवाल

ईशान किशन को आउट होना स्कोरकार्ड पर ‘कैच आउट’ करार दिया गया. जबकि उनके बैट और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ. ईशान जब आउट हुए तो यह सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का तीसरा ओवर था औ पहली गेंद थी, जिसे दीपक चाहर कर रहे थे. ईशान किशन ने मुकाबले में 4 गेंदों का सामना किया और महज 1 रन बनाया. दीपक चाहर की यह गेंद लेग साइड की तरफ जा रही थी, जो लेंथ बॉल थी और अंदर की ओर स्विंग हो रही थी. अंपायर ने पहले तो इसे वाइड देने का इशारा किया. इस पर ना तो चाहर ने अपील की, ना ही विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने कुछ कहा.

लेकिन तभी ईशान खुद ही पवेलियन की ओर चल पड़े, जैसे उन्हें लगा कि वो आउट हैं, ये देखकर अंपायर विनोद सेशन ने भी अपनी उंगली उठा दी और आउट दे दिया. इस पर हार्दिक पंड्या ने उनके सिर पर हाथ रखकर ईशान की ईमानदारी की तारीफ भी कर दी. पर Snicko (UltraEdge) पर किशन के आउट होने पर कुछ नहीं दिखा. कुल मिलाकर रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद किशन के बल्ले से काफी दूर थी और UltraEdge पर कोई हलचल नहीं थी.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    You Missed

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला