इस बार ड्रम नहीं मछलियों को…’, पत्नी और प्रेमी ने दी धमकी, डरे सहमे पति ने पुलिस से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपने पत्नी और उसके प्रेमी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. ये पूरा मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है. यहां के खीराजपुर निवासी अब्दुल कादिर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी समर जहां और उसके प्रेमी फरमान ने उसे जान से मार डालने की और उसके शव को तलाब में मछलियों को खिला देने की धमकी दी है.

जानकारी के अनुसार अब्दुल कादिर ने 15 मार्च साल 2012 को मुस्लिम रीति-रिवाज से समर जहां से शादी की थी. अब्दुल कादिर के चार बच्चे हैं. वो फेरी लगाकर अपना जीवीका चलाता है. उसने आरोप लगाया है कि उसकी अनुपस्थिति में उसके भतीजे फरमान का अक्सर उसके घर आना जाना होता था.

पति ने पत्नी-प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

उसने कहा कि पहले गांव वालों ने उसे उसकी पत्नी और उसके भतीजे के संबंध के बारे में बताया. बाद में उसने खुद भी अपनी पत्नी और भतीजे को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. कादिर ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो पत्नी और फरमान ने मिलकर उसे पीटा. साथ ही धमकी दी कि उसे इस बार ड्रम नहीं तालाब में फेंक देंगे. उसके टुकड़े कर के मछलियों को खिला देंगे.

पति ने पुलिस ने की शिकायत

इतना ही नहीं उसकी पत्नी ने उसे धमकी दी है कि वो उसके बच्चों को नहर में फेंक देगी. उसने ये भी कहा कि उसके पास इस साजिश की कॉल रिकॉर्डिंग और गवाह मौजूद हैं. कादिर ने डीसीपी ग्रामीण को इस पूरे मामले की शिकायत की है. डीसीपी ग्रामीण ने इस पूरेमामले को गंभीरता से लिया है.

डीसीपी ग्रामीण ने मुराद नगर थाना पुलिस को आदेश दिया है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ये पता लगा रही है कि कादिर के आरोपों में कितनी सच्चाई है. वहीं कादिर ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी और उसके बच्चों की सुरक्षा की जाए.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित