UP: पानी की बोतल ने ली जान! कार के ब्रेक पैडल में जा फंसी, 2 व्यापारी दोस्तों की एक्सीडेंट में मौत

क्या आपने कभी सुना है कि पानी की बोतल के कारण किसी की जान चली गई हो. ये बात सुनने में आपको बहुत अटपटी लग सकती है, लेकिन गाजियाबाद में ऐसा सचमुच हुआ है. कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुए एक हादसे में दो व्यापारी दोस्तों की मौत हो गई. दोनों व्यापारी दोस्त मेरठ के रहने वाले थे. ये हादसा पानी की बोतल की वजह से हुआ.

दोनों दोस्त कार से जा रहे थे. इसी दौरान कार में पड़ी पानी की बोतल ब्रेक पैडल के नीचे चली गई. ऐसे में कार की ब्रेक नहीं लग पाई. इस वजह से कार एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े ट्राला से पीछे से जाकर टकरा गई. हादसे में मरने वाले दोस्तों की पहचान अभिनव अग्रवाल और अमित अग्रवाल के रूप में हुई. अभिनव का मेरठ में बुक स्टोर है. वहीं अमित की पूजा पाठ की सामग्री की दुकान है.

आने वाले जन्माष्टमी त्योहार के चलते अमित को अपनी दुकान के लिए कुछ सामान लेना था, इसलिए दोनों दोस्तों ने वृंदावन जाने की योजना बनाई और कार में बैठकर चल दिए. इसके बाद ये हादसा हो गया. हादसे को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि सोमावार शाम को पलवल के चंदहट थाने से केजीपी पर एक वैगनआर कार के द्वारा ट्राला को पीछे से टक्कर मारने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें दो लोगों की मौत की बात बताई गई.

लगाया जा रहा ये अनुमान

पुलिस के मुताबिक, कार की रफ्तार ज्यादा रही होगी, क्योंकि आधे से अधिक कार ट्राला में घुस गई थी. पुलिस को दोनों दोस्तों की बॉडी निकालने में भी बहुत मशक्कत करनी पड़ी. कार की जांच के दौरन पुलिस ने ड्राइवर के पैर के पास एक पानी की बोतल देखी. इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि पानी की बोतल के ब्रेक पैडल के नीचे आ जाने से कार की ब्रेक नहीं लग पाई और ये हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    You Missed

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त