बिलासपुर में तांत्रिक क्रिया का वीडियो वायरल: श्मशान में लड़की को बैठाकर रातभर चला तंत्र-मंत्र, ग्रामीणों ने जताया विरोध

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उत्तरप्रदेश और बिहार से पंडित बुलाकर तांत्रिक क्रिया करा रहे 6 से ज्यादा लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान बलि का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस को बुला लिया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो चार-पांच पुजारी श्मशान घाट के पास पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की को बैठाकर पूजा-पाठ कर रहे थे। बवाल होते देख पुलिस पुजारी और पूजा कराने वालों को पकड़कर थाने ले आई। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की के साथ महिलाएं थीं

कोनी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि ग्राम निरतू के लोगों ने गांव के बाहर पीपल पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र और बलि का आरोप लगाकर थाने में सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की के साथ महिलाएं थीं।

वहां पुजारी भी थे, जो पूजा-पाठ कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी राकेश कौरव (50) की बेटी बीमार रहती है, जिसका वो इलाज करा रहा है। लेकिन, उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस पर उसे किसी ने पूजा-पाठ कराने की सलाह दी थी।

उत्तरप्रदेश-बिहार से पुजारी बुलाकर कराया पूजा-पाठ

पूछताछ में राकेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर में उत्तरप्रदेश और बिहार से पुजारी आएं हैं, जो पिछले तीन दिन से पूजा-पाठ कर रहे हैं। उन्हें गांव के बाहर पीपल पेड़ की पूजा करनी थी। इसके चलते वो पीपल पेड़ देखकर पूजा कराने आए थे। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया।

श्मशान घाट में पीपल पेड़ के नीचे कर रहे थे तांत्रिक क्रिया

लोगों ने बताया कि यहां गांव के बाहर श्मशान घाट में पीपल पेड़ के नीचे तांत्रिक क्रिया की जा रही थी, जहां नींबू, मिर्च, सिंदूर और सब्बल रखा हुआ था। पीपल पेड़ के नीचे लड़की को बैठाकर सब्बल गड़ाया गया था, जिसे लेकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने हंगामा मचाते हुए पुलिस को बुला लिया।

गांव के लोगों ने बलि की आशंका जताकर मचाया हंगामा

इधर, गांव के लोगों का आरोप है कि पीपल पेड़ को कुल्हाड़ी से काटकर कील ठोका जा रहा था। रात में इस तरह से लोगों के साथ पुजारियों के बीच लड़की को देखकर उन्हें बलि की आशंका हुई, जिसके बाद वहां गांव के लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों से छुड़ाकर उन्हें थाने ले गई। इस दौरान थाने में भी लोगों की भीड़ जुट गई।

पूछताछ के बाद पुलिस ने छतौना निवासी राकेश कौरव के साथ ही नरसिंहपुर के चिचौली निवासी आकाश कौरव (32), उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रूद्रपुर निवासी पुजारी योगेश पांडेय (32), पंडित नितेश पांडेय (24), विश्वजीत पांडेय (23), विशाल पांडेय (27) और बिहार के चंपारण लाहोरिया के देवरा निवासी सनिश पांडेय (45) को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    You Missed

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त