पाटन में 11 जनवरी को होगा भव्य कैरियर गाइडेंस महाकुंभ का आयोजन, CGPSC के टॉपर्स युवाओं को नि:शुल्क देंगे सफलता के मंत्र

पाटन युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा अभ्युदय समिति पाटन द्वारा कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें CGPSC के टॉपर्स एवं वरिष्ठ अधिकारी निःशुल्क मार्गदर्शन, संवाद और बच्चों के समस्याओं का समाधान करेंगे। यह दूसरी बार होगा जब CGPSC के 4 टॉपर्स और अन्य 20 अधिकारी एक मंच पर बच्चों को सफलता के मंत्र देंगे। बड़े शहरों में इस प्रकार के आयोजन में बच्चे 500 से 2000 रुपए तक फीस देकर जाते है लेकिन पाटन के युवाओं ने पाटन के युवाओं के लिए यह आयोजन अपने खर्चे से नि:शुल्क में बच्चों के लिए कर रहे है ताकि पाटन क्षेत्र के बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन के साथ सरकारी नौकरी मिल सकें।

CGPSC की तैयारी कर रहे और करने वालों के लिए मार्गदर्शन हेतु करियर गाइडेंस महाकुंभ (संस्करण 2.0) का आयोजन रविवार, 11 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। प्रथम वर्ष की ऐतिहासिक सफलता के बाद यह दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रत्यक्ष संवाद का अवसर नि: शुल्क मिलेगा।

IMG 20260110 WA0055

कैरियर गाइडेंस महाकुंभ में मुख्य वक्ता देवेश प्रसाद साहू – 1st Rank, CGPSC (डिप्टी कलेक्टर), स्वप्निल वर्मा – 2nd Rank, CGPSC (डिप्टी कलेक्टर), यशवंत कुमार देवांगन – 3rd Rank, CGPSC (डिप्टी कलेक्टर), श्री पोलेश्वर साहू – 4th Rank, CGPSC (डिप्टी कलेक्टर), साक्षी वर्मा – 16th Rank, CGPSC (DSP), सुश्री यामिनी सिदार – 37th Rank, CGPSC (DSP), मोनिका वर्मा – 78th Rank, CGPSC (राज्य कर निरीक्षक) मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे।

CGPSC में पाटन क्षेत्र से चयनित युवा विशिष्ट अतिथि पाटन गौरव के रुप में राजेश साहू – 18th Rank, CGPSC (DSP), योगेन्द्र निर्मल – 32nd Rank, CGPSC (नायब तहसीलदार), अमन कुमार वर्मा – 35th Rank, CGPSC (अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी), आदित्य चंद्राकर- 46th Rank, CGPSC (अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी), अपूर्व मिश्रा – 98th Rank, CGPSC (राज्य कर निरीक्षक) मंच पर मंचासिन होकर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

अपनी गरिमामयी उपस्थिति से दानेश्वर साहू – DSP, दुर्ग, शैलेन्द्र बांधे – राज्य कर सहायक आयुक्त, सौरभ जाम्बूलकर- सहकारी निरीक्षक, नागेश साहू – सहकारी निरीक्षक, शिवम देवांगन – सहकारी निरीक्षक युवाओं को मार्गदर्शन कर उनके समस्याओं का समाधान करेंगे।

आयोजकों ने इस कार्यक्रम में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कैरियर गाइडेंस महाकुंभ को लेकर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है। युवा साथी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 8878112411, 9630520659, 8305904437, 9907222372, 7247493500 संपर्क कर सकते है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    You Missed

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

    पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन