भुइयां बचाओ आंदोलन: सरकारी ज़मीनों की बिक्री के खिलाफ मठपुरेना में जनआंदोलन

हितेश साहू रायपुर  मठपुरेना क्षेत्र में सरकारी भुइयां (सरकारी ज़मीन) को बचाने के लिए जनआक्रोश तेज हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में रही सरकारी ज़मीनों को गोलमाल तरीके से बेच दिया गया, जिससे आम जनता के हितों पर सीधा प्रहार हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर “भुइयां बचाओ आंदोलन” के तहत एकजुट होकर आंदोलन की घोषणा की गई है।

स्थानीयो के अनुसार, जिन ज़मीनों पर पहले स्कूल, सार्वजनिक भवन और सामुदायिक गतिविधियों की योजना थी, उन्हें कथित तौर पर निजी हाथों में सौंप दिया गया। इससे न केवल भविष्य की सार्वजनिक सुविधाओं पर संकट खड़ा हो गया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अधिकार भी खतरे में पड़ गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आज सरकारी ज़मीन नहीं बची, तो कल आबादी के विस्तार के साथ घर-आंगन तक सुरक्षित नहीं रहेंगे।आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भुइयां की बिक्री की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और सार्वजनिक ज़मीनों को सुरक्षित किया जाए।

IMG 20260106 WA0000

इस उद्देश्य से 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को बिहिनिया मंदिर के सामने (गार्डन) में सुबह 11 बजे से जनसंकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस आंदोलन का नेतृत्व युवा संगठन मठपुरेना कर रहा है, जिसे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का समर्थन प्राप्त है। आयोजकों ने क्षेत्र की समस्त जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें और सरकारी ज़मीनों की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करें।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित