पूर्व सेवा,पदोन्नति,vsk app, बीएड ब्रिज कोर्स, TET सहित विभिन्न समस्याओं के लिए संचालक डीपीआई से संयुक्त शिक्षक संघ हुई लंबी चर्चा…. सकारात्मक परिणाम का मिला भरोसा

छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं को लेकर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल प्रांताध्यक्ष केदार जैन की अगुवाई एवं श्री कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की उपस्थिति में  ऋतुराज रघुवंशी IAS संचालक लोक शिक्षण संचनालय एवं SCERT से इंद्रावती भवन नया रायपुर में मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए निराकरण का मांग किया गया।

IMG 20260106 WA0268

सभी समस्याओं पर एक-एक करके लंबी चर्चा हुई जिसमें सहायक शिक्षक से शिक्षक की 4 वर्षों से लंबित विषयवार पदोन्नति, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला, व्याख्याता पदोन्नति में शीघ्र काउंसलिंग पदस्थापना, TET की अनिवार्यता को नियम बनाकर शिथिल करने, vsk app में रोक लगाने, व्याख्याता, प्राचार्य पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता को शिथिल करने एवं बीएड करने के लिए 6 माह का SCERT से ब्रिज कोर्स प्रारंभ करने, गैर शिक्षकीय कार्य से दूर रखने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने अपना पक्ष तर्कपूर्ण और दस्तावेज के साथ रखा। जिसे संचालक महोदय द्वारा धरातल की स्थिति और विषयों को स्वीकार किया गया। जिसमें शिक्षक सहित विभिन्न लंबित पदोन्नति पर शीघ्र निर्देश जारी करने, व्याख्याता पदोन्नति में जल्द ही काउंसलिंग कराकर पदस्थापना आदेश जारी करने, TET के संबंध में रिव्यू पिटिशन करने, बीएड के ब्रिज कोर्स के लिए कार्य योजना बनाने की बात कहते हुए, प्रतिनिधिमंडल को जल्द निराकरण का भरोसा दिया।

प्रतिनिधि मंडल में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ताराचंद जायसवाल, प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, जिला अध्यक्ष प्रदीप साहू रायपुर, अमित महोबे धमतरी, हुमन चंद्राकर, डेवेश साहू, शोएब अली, ललित कश्यप, हरि नारायण साहू, श्रीमती डामेश्वरी साहू, कुंती साहू, सहित पदाधिकारी एवं शिक्षक शामिल रहे।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की