अबूझमाड़ के जंगलों में IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल

नारायणपुर: नारायणपुर के अबूझमाड़ में सोमवार को एक आईईडी ब्लास्ट हो गया. इस घटना में एक ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हुआ है. कोहकमेटा थाना क्षेत्र के कुतुल व बेड़माकोटी के बीच पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था. इसी दौरान एक हाईवा का ड्राइवर गिट्टी लेकर डिलीवरी देने गया था. जब वह गिट्टी अनलोड कर वापस लौट रहा था. इस दौरान वह नित्यकर्म के लिए जंगल में गया. इसी दौरान वह आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गया.

ग्रामीण गंभीर रूप से घायल: नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस घटना में हाईवा का ड्राइवर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका नाम संतोष कुमार पोयाम है. उसे नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

पूरी घटना कोहकमेटा थाना क्षेत्र के कुतुल व बेड़माकोटी के बीच की है. यहां पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. इस कार्य में एक हाईवा ड्राइवर निर्माण से जुड़ी सामग्री लेकर गया था. जब वह वापसी में गाड़ी रोककर नित्यकर्म के लिए जा रहा था. इस दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि लगातार नक्सल ऑपरेशन की वजह से नक्सली बौखला गए हैं. इसलिए वह आईईडी प्लांट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. जिसकी चपेट में ग्रामीण लगातार आ रहे हैं. फ़ोर्स की तरफ से जंगल मे डिमाइनिंग करके आईईडी बम को बरामद किया जा रहा है. साथ ही ग्रामीणों को भी उनका नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर माओवादियों के संदिग्ध पॉइंट की ख़बर देने की बात भी की जा रही है. इसके लिए इनाम राशि देने की घोषणा भी की गई है.

बस्तर क्षेत्र में सात जिले हैं. नारायणपुर पुलिस के मुताबिक पहले भी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए ऐसे जाल में नागरिक फंस चुके हैं. 4 अप्रैल को नारायणपुर के जड्डा और मरकुद गांवों के बीच प्रेशर आईईडी विस्फोट में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए. इस साल जनवरी में कुरुशनार गांव में इसी तरह के विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट