जब मेरी सासू मां ही नहीं रही तो मैं…’, होने वाली सास संग भागे दूल्हे ने पापा को रोते हुए लगाया फोन, फिर किया मोबाइल स्विच ऑफ

अलीगढ़ में सास-दामाद की लव स्टोरी को लेकर फिर एक नया खुलासा हुआ है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है. दूल्हे के एक रिश्तेदार ने बताया कि दूल्हे ने भागने के बाद पापा को फोन करके क्या बताया था. दूल्हे के रिश्तेदार बिशंभर ने बताया- हम सभी राहुल की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे. दुल्हन को देने के लिए सामान लेकर रख लिया था. घर वालों ने भी शॉपिंग कर ली थी. फिर 6 अप्रैल को अचानक राहुल घर से यह कहकर निकला की वो अपने लिए कुछ सामान लेने जा रहा है.

रिश्तेदार की मानें तो- राहुल 6 अप्रैल को दोपहर दो बजे घर से निकला. उससे जब दोबारा बात हुई तो बताया कि वो रुद्रपुर पहुंचने वाला है. उसके बाद साढ़े 8 बजे बोला मैं घर नहीं आऊंगा. जब मेरी मां ही नहीं रही तो मैं वहां आकर क्या करूंगा. पिता ने जब बोला कि तेरी मां तो घर पर हैं. इस पर लड़का बोला कि मैं सासू मां की बात कर रहा हूं. पिता ने पूछा उसे क्या हुआ. फिर लड़के ने फोन काट दिया. उसके बाद उससे कोई बात नहीं हो पाई.

पिता ने वशीकरण का आरोप लगाया

दुल्हन पक्ष ने कराई रिपोर्ट दर्ज

इधर, दुल्हन और उसके पिता ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. दुल्हन ने कहा- मेरे लिए मेरी मां मर चुकी है. उसे जहां जाना है वो जाए. बस घर से जो 5 लाख के गहने और 3 लाख कैश लेकर गई है, वो हमें वापस चाहिए. दुल्हन के पिता जितेंद्र ने कहा- मैं चाहता हूं कि एक बार पुलिस मेरी पत्नी को मेरे सामने लाए. उसने हमारी इज्जत मिट्टी में डुबोकर रख दी है.

शादी से 9 दिन पहले भागे दोनों

मामला मामला थाना मंडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर का है. यहां जितेंद्र की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को राहुल के साथ होनी थी. लेकिन शादी से 9 दिन पहले ही राहुल अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया. पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो दोनों की लास्ट लोकेशन रुद्रपुर आई. यहां राहुल पहले नौकरी करता था. जब पुलिस वहां पहुंची तो उनका पता नहीं लग पाया. फिलहाल, दोनों की तलाश जारी है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला