गांव में दिखी तो मार डालेंगे, उसकी वजह से दूसरी औरतें भी…’, होने वाले दामाद संग भागी सास की पड़ोसन का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से फरार सास-दामाद की जोड़ी को लेकर दोनों ही गांव में रोष है. अपना देवी, जो कि अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे संग भागी है, उसके गांव ने तो ये तक कह दिया है कि वो अगर दिखी तो उसे मार देंगे. पड़ोसन ने कहा- अपना देवी ने गांव की बदनामी कर दी है. उसकी वजह से दूसरी औरतें भी बदनाम हो रही हैं. ऐसी औरत को जीने का कोई हक नहीं है.

वहीं, सास संग भागे दूल्हे राहुल के गांव में भी लोगों के बीच उतना ही गुस्सा है. लेकिन राहुल के गांव वाले भी अपना देवी को ही कोस रहे हैं. उनका कहना है कि राहुल शरीफ लड़का है. सास ने ही उस पर जादू-टोना किया, जिस कारण वो उसके साथ चला गया. गांव के मुखिया दिनेश तो इसे वशीकरण का नाम तक दे डाला- बोले राहुल सबकी इज्जत करता था. वो तो महज 20 साल का है. इस उम्र में सोचने समझने की इतनी शक्ति नहीं होती. सास ने उसे होली के दिन दो ताबीज बांधे थे. पूरा मामला वशीकरण का है. राहुल भला 18 साल की लड़की को छोड़ सास के साथ क्यों भागेगा?

उधर, मडराक थानाक्षेत्र के मनोहरपुर, जहां अपना देवी का घर है, वहां रहने वाली गीता का कहना- दामाद के साथ भागी अपना देवी को जीने का कोई हक नहीं है. वो तो अब जीने लायक तक नहीं बची है. ऐसी औरत तो गांव की बदनामी का कारण बन गई है. किसी ने सोचा भी नहीं था कि वो इस तरह की हरकत करेगी. अगर वो दोनों गांव में दिखे तो उन्हें मार देना चाहिए. उसकी वजह से दूसरी महिलाएं भी बदनाम हो रही हैं, अब औरतों पर कौन भरोसा करेगा?

16 अप्रैल को होनी थी शादी

पीड़ित जितेंद्र कुमार जो अपना देवी के पति हैं, वो अपने परिवार के साथ मनोहरपुर गांव में रहते हैं, उनके घर में पत्नी और बेटी हैं. बेटी की शादी छर्रा इलाके के रहने वाले युवक राहुल के साथ तय हुई थी. शादी के कार्ड तक छपकर बंट चुके थे, लेकिन शादी से 9 दिन पहले ही होने वाला दामाद राहुल अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया.

‘मैंने ही दिलवाया था नया फोन’

जितेंद्र ने कहा- मैं बस एक बार अपना देवी का चेहरा देखना चाहता हूं. उसका फैसला भी फिर आगे मैं ही करूंगा. हमारे लिए तो वो वैसे ही मर चुकी है. घर तो हम उसे आने नहीं देंगे. राहुल ने मुझसे ही नया फोन मांगा था. मैंने भी उसे नया फोन दिलवा दिया. लेकिन उसी फोन से वो मेरी ही बीवी से बातें करता रहता था. हमें क्या पता था दोनों एक दिन ये गुल खिलाएंगे.

राहुल के पापा से पूछताछ

फिलहाल, लड़के के पिता ओमवीर को भी मडराक पुलिस ने थाने पर बैठाया पूछताछ की शुरू की. चार दिन से राहुल के जीजा योगेश को भी थाने पर बिठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. सास-दामाद के फोन बंद हैं. उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    You Missed

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त