लड़की को घुमाने ले गया और खींच लिए आपत्तिजनक फोटो, करने लगा ब्लैकमेल

अधारताल थाना क्षेत्र में एक युवती की उसके दोस्त ने आपत्तिजनक फोटो खींच लिया। उन फोटो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करने लगा। परेशान युवती ने मामले की शनिवार को पुलिस में शिकायत पंजीबद्ध कराई है। 22 वर्षीय युवती की एक वर्ष पूर्व मनप्रीत सिंह पहवा नामक युवक से दोस्ती हुई। दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर साझा किया और आपस में बातचीत करने लगे। लगभग तीन माह पूर्व एक दिन युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। फिर दोनों साथ में घूमने गए। जहां, आरोपित ने युवती के साथ फोटो लिए।

कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिया। फिर बाद में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लेकमेल करने लगा। युवती से और फोटो मांगा।

लोकलज्जा के भय से युवती, आरोपित के दबाव में आ गई। उसके बाद आरोपित ने युवती को कई बार अकेले में मिलने बुलाया। उसके साथ अश्लील हरकत की।

बार-बार की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने 17 अप्रैल को आरोपित की बात मानने से मना कर दिया। इस पर आरोपित भड़क गया और युवती के घर पहुंच गया।

उसकी बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दिया। आपत्तिजनक फोटो युवती के पिता और भाई को उसके मोबाइल फोन पर भेज दिया।

तब युवती ने स्वजन को सब कुछ बता दिया। उनके साथ थाने में जाकर आरोपित के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला को किया बदनाम

किसी ने सोशल मीडिया पर छद्म नाम से प्रोफाइल बनाकर एक महिला के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट किए। उसे बदनाम करने का प्रयास किया।

महिला ने मामले में शनिवार को घमापुर पुलिस से शिकायत की है। 45 वर्षीय महिला के परिचितों को सोशल मीडिया पर एक अनजान आइडी से आपत्तिजनक संदेश आए।

यह संदेश महिला से संबंधित थे। महिला के अंतरंग संबंधों का दावा करते हुए आरोपित ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था।

महिला की एक सहेली को भी इस प्रकार के संदेश इंटरनेट मीडिया पर मिले तो उसने जानकारी साझा की।

इस पर महिला ने अपने पुत्र के मोबाइल फोन पर उक्त फर्जी प्रोफाइल खोलकर देखा तो उसमें अश्लील बातें लिखी हुई थी।

महिला का नाम लिखकर आरोपित ने अभद्र टिप्पणियां किया हुआ था। महिला ने तुरंत साइबर सेल को जांच के लिए शिकायत किया।

इसकी भनक लगने पर आरोपित फर्जी प्रोफाइल पर महिला के और भी आपत्तिजनक बातें लिखने लगा।

इससे परेशान होकर अब महिला ने घमापुर थाने में शिकायत की है। पुलिस आरोपित की पहचान का प्रयास कर रही है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    You Missed

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त