कोरबा में शादी समारोह बना फूड प्वाइजनिंग का कारण, 43 बच्चों समेत 50 से अधिक लोग बीमार

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत भैसमा के पहरीपारा गांव में एक शादी समारोह के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। समारोह के भोज में खाना खाने के कुछ समय बाद ही गांव के 50 से अधिक लोग अचानक बीमार हो गए, जिनमें 43 बच्चे और कई बुजुर्ग शामिल हैं।

गंभीर उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद रात एक बजे के आसपास सभी मरीजों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों में से तीन की हालत काफी गंभीर हो गई थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव में अमित कुमार सारथी के घर विवाह समारोह आयोजित किया गया था। रात्रिभोज में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। खाना खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों और अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के डीन और डॉक्टरों की टीम अस्पताल में तैनात हो गई और तत्काल इलाज शुरू किया गया। डीन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत होता है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बच्चों ने खाना खाने के बाद मिठाई खाई थी, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ी।फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला