सीमा की टांगें कांप रहीं, और वो काला बैंगन…’, पाकिस्तान से गुलाम हैदर ने अब कही ये बड़ी बात

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से सीमा हैदर के पति का नया वीडियो सामने आया है. इसमें गुलाम हैदर ने अपनी पत्नी सीमा हैदर, उसके नए पति सचिन मीणा और वकील एपी सिंह को जमकर फटकार लगाई है. गुलाम हैदर ने कहा- सीमा की टांगें अब कांप रही हैं. उसे लग रहा है कि गुलाम हैदर अब थक चुका होगा और उसके खिलाफ कुछ नहीं करेगा. तो उसका ये सोचना गलत है. मैं अपने चारों बच्चों के लिए लड़ाई जारी रखूंगा.

गुलाम हैदर का वीडियो ठीक पहलगाम हमले के बाद आया है. दरअसल, पहलगाम अटैक के बाद केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जाएगा. सीमा हैदर भी पाकिस्तानी है. वो मई 2023 में नेपाल के रास्ते होते हुए भारत आई थी. यहां वो अपने चार बच्चों के साथ आई थी. फिर हिंदुस्तानी बॉयफ्रेंड सचिन मीणा से उसने शादी कर ली. सीमा हैदर को कुछ समय पहले ही बेटी भी हुई है, जो कि सचिन की है.

ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि सीमा को भी अन्य पाकिस्तानियों की तरह वापस भेजा जाएगा. लेकिन सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा- पहलगाम हमले की जानकारी होने पर सीमा बहुत परेशान और दुखी है, जबकि वह खुद अस्पताल में है. हम सभी इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म ग्रहण करके नेपाल पहुंची थी. नेपाल में सचिन मीणा के साथ शादी की और भारत में भी आकर दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी रचाई.

उन्होंने आगे कहा कि सीमा के सारे दस्तावेज एटीएस, गृह मंत्रालय और भारत सरकार के पास जमा हैं. राष्ट्रपति के यहां याचिका लंबित है. सीमा की जमानत के दौरान अदालत ने जो आदेश दिए थे, उनका पूरी तरह से सीमा पालन कर रही है. उन्हीं आदेशों के तहत सीमा अपनी ससुराल रबूपुरा में रह रही है. कानून में विश्वास रख रही है. पूरी तरह से उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार और अदालत के आदेशों का पालन कर रही है. उन्होंने कहा कि सीमा आगे भी इसी तरह से सभी आदेशों का पालन करती रहेगी.

‘सीमा की टांगें कांप रहीं’

लेकिन अब जब गुलाम हैदर का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा है- सीमा की टांगें कांप रहीं, और वो काला बैंगन सचिन कब तक बचे रहेंगे. अब फैसले की घड़ी आ गई है. इन्हें इनके कर्मों का फल मिलेगा. एपी सिंह भी इन्हें बचा नहीं पाएगा. गुलाम हैदर के इस वीडियो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे शायद उम्मीद है कि बाकी पाकिस्तानियों की तरह सीमा को भी वापस भेजा जाएगा. हालांकि, गुलाम हैदर ने अपने इस वीडियो में कहीं भी पहलगाम हमले का जिक्र नहीं किया है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    Ind vs nz: रायपुर में ईशान-सूर्या की विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत की धमाकेदार जीत

    नई आबकारी नीति को मंजूरी, 40 एकड़ जमीन लीज पर देने सहित कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    You Missed

    भाजपा को मिला नया नेतृत्व: नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनीष पारख ने दी बधाई

    भाजपा को मिला नया नेतृत्व: नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनीष पारख ने दी बधाई

    निमोरा में होगा श्री सदगुरु कबीर चरित कथा का भव्य आयोजन

    निमोरा में होगा श्री सदगुरु कबीर चरित कथा का भव्य आयोजन

     ISEI (Institution of Safety Engineers – India) द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस दुर्ग को यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया

     ISEI (Institution of Safety Engineers – India) द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस दुर्ग को यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया

    पाटन में 11 जनवरी को होगा भव्य कैरियर गाइडेंस महाकुंभ का आयोजन, CGPSC के टॉपर्स युवाओं को नि:शुल्क देंगे सफलता के मंत्र

    पाटन में 11 जनवरी को होगा भव्य कैरियर गाइडेंस महाकुंभ का आयोजन, CGPSC के टॉपर्स युवाओं को नि:शुल्क देंगे सफलता के मंत्र