पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं को नहीं जाना पड़ेगा वापस, इस स्पेशल वीजा ने बचाया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्तों में तकरार देखने को मिल रही है. भारत ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया है. इसके साथ ही पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं, इन्हीं में से एक फैसला 48 घंटों के भीतर पाकिस्तानियों को भारत छोड़ना होगा. भारत के इस फैसले के बाद से ही बॉर्डर पाकिस्तानियों की भीड़ लगी है. तो वहीं पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं के लिए कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें वापस नहीं जाना होगा.

सरकार ने स्पष्ट किया कि जिन हिंदुओं को लंबे समय के लिए वीजा दिया गया था. उन्हें चिंता करने की जरूरत नही है. विदेश मंत्रालय की तरफ से स्पष्ट तौर पर कहा गया कि जिन पाकिस्तानी हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा जारी किए गए हैं, उन्हें वापस नहीं जाना होगा. सरकार की तरफ से जारी इस जानकारी के बाद कई लोगों ने राहत की सांस ली है.

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान से बड़ी संख्या में हिन्दू पलायन कर भारत आए हैं और यहां की नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं. बता दें कि देश के कई राज्यों में पाकिस्तान से पलायन कर हिंदू रह रहे हैं. सरकार के आदेश के बाद ये सभी टेंशन में आ गए थे.

क्या है भारत सरकार का आदेश?

भारत सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की कसम खा ली है. यही कारण है कि सिंधु नदी का पानी रोकने के साथ ही भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटों के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था. इस आदेश के बाद मानों पाकिस्तानियों की तो नींद उड़ गई. ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग वहां से भारत सिर्फ इलाज के लिए आते हैं. सरकार के अल्टीमेटम के बाद से ही बॉर्डर पर पाकिस्तान लौटने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है.

क्या बोले पाकिस्तानी?

कराची से भारत आये एक परिवार ने कहा कि 45 दिन के वीजा पर भारत आए थे लेकिन अब वापिस दुख के साथ लौट रहे हैं. इस पाकिस्तानी परिवार ने कहा कि हम कराची से 15 तारीख को आए थे. 45 दिन का वीजा था, लेकिन अब जो भारत सरकार का आदेश आया है तो हम वापिस अपने वतन जा रहे हैं, जो हुआ गलत हुआ है, मगर ये नहीं कह सकते कि किसने किया, या किसके कहने पर हुआ.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला