Agra News: ताजमहल देखने आई विदेशी पर्यटक के सामने अश्लील हरकत, छेड़छाड़ के साथ जबरन छूने की कोशिश 

आगरा में ताजमहल घूमने आई चेक गणराज्य की एक पर्यटक को परेशान करने और गलत तरीके से छूने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि ये घटना 3 अप्रैल को हुई है. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद गहन जांच की गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्यटक थाने में लिखित शिकायत में विदेशी महिला ने आरोप लगाया कि 3 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे शमशान घाट रोड पर टहलते समय उसे गलत तरीके से छुआ गया. उसे एक शख्स द्वारा लगातार परेशान किया गया. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने बताया कि विदेशी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई थीं. इलाके में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. इस मामले जांच के बाद आरोपी करण राठौर को रविवार को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को जबरन छूने की कोशिश की थी. पीड़िता ने जब उसका विरोध किया, तो वो पीछे हट गया, लेकिन कुछ दूर जाकर उसने अपनी पैंट की जिप खोल दी. उसके सामने अश्लील हरकत करने लगा. इसके बाद विदेशी महिला ने अपने साथियों और गाइड की मदद से इस घटना की जानकारी पर्यटन थाने को देकर शिकायत दर्ज कराई.

बताते चलें कि आगरा में ताज महल देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग हर साल जाते हैं. इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या बड़ी मात्रा में होती है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए खास तरह की टीम का गठन किया गया है. इसके बावजूद इस तरह के मामले में विदेशी पर्यटकों को हतोत्साहित करने वाले हैं. हालांकि, ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित