बेटे की हिरासत पर भड़के पूर्व CM भूपेश: कहा- मोदी-शाह ने मालिक को खुश करने भेजी ED

छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला केस में शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की। ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रायपुर कार्यालय ले जाया जा रहा है। चैतन्य का आज बर्थडे भी है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है। भूपेश बघेल ED रेड के बीच विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए निकल गए हैं।

वहीं विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर ईडी भेज दी गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि 32 हजार का जग, 50 लाख की टीवी, 11 करोड़ का योगा और 2 करोड़ के समोसा घोटाले और लगातार अपनी किरकिरी से विष्णु बौखला गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के घर पर ईडी भेजकर विपक्ष को चुप कराए जाने की साजिश है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    You Missed

    पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

    पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

    KTU विश्वविद्यालय के शिक्षा व शोध में हो गुणात्मक एवं गणात्मक विस्तार: कुलपति

    KTU विश्वविद्यालय के शिक्षा व शोध में हो गुणात्मक एवं गणात्मक विस्तार: कुलपति

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख