महासमुंद में रिटायरमेंट से ठीक पहले BEO सस्पेंड: 17 लाख के मुआवजे में गड़बड़ी, बिना छुट्टी मंजूरी के उठाया वेतन

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने पिथौरा के विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) केके ठाकुर को निलंबित कर दिया है। 30 अप्रैल को केके ठाकुर रिटायर होने वाले थे।

मामला नेशनल हाईवे 53 के फोर लेन निर्माण से जुड़ा है। भगतदेवरी के शासकीय मिडिल स्कूल की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके मुआवजे के रूप में शासन ने स्कूल के नाम 16 लाख 61 हजार 163 रुपए जारी किए थे।

मुआवजा राशि का निजी उपयोग

BEO ठाकुर ने इस राशि को बिना किसी लिखित स्वीकृति के 2 साल तक अपने पास रखा और निजी उपयोग में लिया। इतना ही नहीं, वे पद का दुरुपयोग करते हुए बिना अवकाश स्वीकृत कराए छुट्टी पर रहे और इस अवधि का वेतन भी निकाल लिया।

छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता और कोषालय संहिता का उल्लंघन करने के कारण उन्हें दोषी पाया गया। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने उनके निलंबन के आदेश जारी किए हैं। केके ठाकुर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे, इसके ठीक 2 दिन पहले ही जेडी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

पहले भी रहा विवादों से नाता

विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर का नाम पहले भी विवादों में रहा है। डेढ़ साल पहले बसना विधायक संपत अग्रवाल के मौखिक आदेश पर बीईओ ठाकुर ने वजेपुर के एक शिक्षक को 76 दिनों के लिए अयोध्या में आम भंडारे में सेवा देने के लिए विभागीय लिखित आदेश जारी किया था। इस मामले में भी बीईओ ठाकुर और शिक्षक को डीईओ ने नोटिस जारी किया था।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की