मई से शुरू होगा कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ अभियान: पहलगाम हमले से टली थी शुरुआत, दुर्ग में होगी राज्य स्तरीय रैली

कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ अभियान जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद अचानक रोक दिया गया था। अब मई से फिर शुरू होने वाला है। फिलहाल, AICC के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की एक बैठक तो हो गई है, लेकिन असली मैदान में उतरने का काम यानी राज्य, जिला और विधानसभा स्तर की रैलियां अभी बाकी हैं। इसके साथ ही घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचने का प्लान भी है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में ही राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद बाकी जगहों में कार्यक्रम होंगे। हांलाकि अभी नया शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन मई के पहले हफ्ते से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

इस अभियान के जरिए कांग्रेस सिर्फ संविधान बचाने की बात नहीं करेगी, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को भी एक्टिव करने की तैयारी में है। संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक, अभियान के हर फेज में बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं तक, सबको भागीदारी करनी होगी।

AICC का देशभर में एक साथ अभियान

एआईसीसी पूरे देश में एकसाथ ‘संविधान बचाओ’ अभियान चला रही है। आज ही राजस्थान के जयपुर में बड़ी रैली हुई, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद पहुंचे थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जब छत्तीसगढ़ में रैली होगी तो यहां भी एआईसीसी के किसी बड़े नेता के पहुंचने की संभावना है।

मोदी सरकार और बीजेपी पर सीधा निशाना

करीब 40 दिन तक चलने वाले इस अभियान का असली मकसद मोदी सरकार और बीजेपी को घेरना है। एआईसीसी ने जो एजेंडा भेजा है, उसके मुताबिक मोदी सरकार की ‘विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति’ और ‘संवैधानिक संस्थाओं पर हमले’ जैसे मुद्दे जोर-शोर से उठाए जाएंगे। यानी कांग्रेस सीधे जनता के बीच जाकर बताएगी कि लोकतंत्र और संविधान पर कैसे हमला हो रहा है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    You Missed

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त