भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश मंत्री जितेन्द्र कुमार वर्मा को राजनांदगांव जिला संगठन प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। विपक्ष के दौर में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष रहते जितेन्द्र वर्मा ने न सिर्फ संगठन को संभाला, बल्कि टूटे मनोबल में नई जान फूंक दी थी। कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को जीत दिलाने के लिए शून्य से शुरुआत कर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, अथक संघर्ष किया। जिला भाजपा अध्यक्ष रहते दुर्ग में उन्होंने गुटबाजी की दीवारें तोड़ीं, हर कार्यकर्ता को बराबरी का सम्मान दिया, जिम्मेदारियां बांटीं और “जीत ही एक मात्र लक्ष्य” का मंत्र दिया।

परिणामस्वरूप 4 विधानसभा सीटों में जीत मिली। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में पार्टी के चले सदस्यता अभियान में दुर्ग जिले ने प्रदेश में सबसे पहले लक्ष्य को हासिल किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष रहते पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका, कार्यकुशलता और संघठनात्मक कार्यपद्धति के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह नियुक्ति भाजपा संगठन की मजबूती की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि श्री वर्मा की नियुक्ति से जिले में भाजपा की संगठनात्मक पकड़ और मजबूत होगी। उनकी नियुक्ति से हर्षित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,