कांग्रेस का सवाल- 54KM में 3 टोल क्यों? कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने की मांग, भाजपा पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग के बीच संचालित कुम्हारी टोल नाके का विरोध हो रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली हो रही है। टेंडर की समय अवधि खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद अवैध वसूली जारी है।

60 किमी के दायरे में एक टोल नाका होना चाहिए, लेकिन 54 किलोमीटर के दायरे में एक की बजाय 3-3 टोल नाका संचालित है। NHAI के गाइडलाइन के मुताबिक, इसे हटा देना चाहिए। लेकिन अब तक इस मामले में राज्य सरकार ने कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है।

आंदोलन कर अवैध वसूली को रोकने की मांग

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस टोल प्लाजा को बंद करने की मांग पहले ही की थी, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है और टोल वसूली जारी है। वैसे तो नियमानुसार, टोल वसूली को निर्धारित लागत सालों पहले ही वसूल की जा चुकी है, तो इस टोल प्लाजा का संचालन पूरी तरह से अवैध और जन विरोधी है।

54 किलोमीटर की दूरी में तीन टोल प्लाजा

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि, रायपुर से दुर्ग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 (पूर्व NH-6) पर संचालित कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर जन आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। केवल 54 किलोमीटर की दूरी में तीन टोल प्लाजा-मंदिर हसौद (किमी 258), कुम्हारी (किमी 281), और दुर्ग (किमी 312) संचालित हो रहे हैं।

यह भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। जिसमें दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी अनिवार्य की गई है। लेकिन यहां 54 किलोमीटर के दायरे में तीन-तीन टोल प्लाजा है।

स्कैनिंग कैमरे पर कालिख पोतकर किया था प्रदर्शन

कुछ दिनों पहले पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने टोल प्लाजा के स्कैनिंग कैमरे पर काला पेंट पोत कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस से उनकी झूमाझटकी भी हुई थी। प्रदर्शन कारियों ने कहा कि, जिन मार्गों पर फ्री एंट्री की व्यवस्था है, वहां ऐसे कैमरे लगाकर चुपचाप टोल काटना आम लोगों के साथ छल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि, VIP वाहनों के FASTag से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं, जो डिजिटल ठगी जैसा कृत्य है।

सांसद बृजमोहन ने केन्द्रीय गृहमंत्री को टोल बंद करने की मांग की थी

पांच महीने पहले रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने को लेकर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।

उस दौरान अग्रवाल ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा वर्षों से संचालित है, अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी यह टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। टोल प्लाजा के चलते जनता को भारी असुविधा और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने समेत विभिन्न कार्यों को लेकर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

अग्रवाल ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा वर्षों से संचालित है, अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी यह टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इससे बंद कराने की मांग उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से की है। टोल प्लाजा के चलते जनता को भारी असुविधा और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    Ind vs nz: रायपुर में ईशान-सूर्या की विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत की धमाकेदार जीत

    नई आबकारी नीति को मंजूरी, 40 एकड़ जमीन लीज पर देने सहित कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    You Missed

    भाजपा को मिला नया नेतृत्व: नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनीष पारख ने दी बधाई

    भाजपा को मिला नया नेतृत्व: नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनीष पारख ने दी बधाई

    निमोरा में होगा श्री सदगुरु कबीर चरित कथा का भव्य आयोजन

    निमोरा में होगा श्री सदगुरु कबीर चरित कथा का भव्य आयोजन

     ISEI (Institution of Safety Engineers – India) द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस दुर्ग को यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया

     ISEI (Institution of Safety Engineers – India) द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस दुर्ग को यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया

    पाटन में 11 जनवरी को होगा भव्य कैरियर गाइडेंस महाकुंभ का आयोजन, CGPSC के टॉपर्स युवाओं को नि:शुल्क देंगे सफलता के मंत्र

    पाटन में 11 जनवरी को होगा भव्य कैरियर गाइडेंस महाकुंभ का आयोजन, CGPSC के टॉपर्स युवाओं को नि:शुल्क देंगे सफलता के मंत्र