मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बधाई तेजस्वी-राजश्री…’, भतीजे के जन्म पर तेज प्रताप का पोस्ट

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया. इस बीच उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. बधाई देने वालों में तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी है.

तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को बधाई देते हुए कहा कि श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन (पुत्ररत्न की प्राप्ति) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. छोटे भाई तेजस्वी यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार.

बता दें कि पारिवारिक कलह के बीच तेज प्रताप ने तेजस्वी को बधाई दी है. तेजस्वी दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया. इस बीच लालू यादव ने वीडियो कॉल पर अपने पोते को पहली बार देखा. राजश्री ने कोलकाता के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. तो लालू यादव ने वीडियो कॉल के जरिए पहली बार पोते का दीदार कर उस पर प्यार लुटाया था.

तेजस्वी की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी पोते पर प्यार लुटाते हुए कहा कि बाबू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.

इससे पहले 2023 में राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था. बता दें कि साल 2021 के दिसंबर में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था. राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी.

तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी. बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था. मगर बाद में सब राजी हो गए थे. परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने ‘चट मंगनी-पट ब्याह’ रचा लिया था.

राजश्री की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं. उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं. राजश्री और तेजस्वी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे. राजश्री ने मल्टीनेशनल यूनिवर्सल बैंक Barclays के साथ काफी समय तक काम किया था, लेकिन तेजस्वी के साथ शादी के लिए उन्होंने जॉब से ब्रेक ले लिया.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की