बॉयफ्रेंड के साथ भागकर दिल्ली चली गई थी बेटी…पिता ने बिहार बुलाया, गला दबाकर मार डाला, 3 दिन तक बाथरूम में छिपाए रखा शव

बिहार के समस्तीपुर में एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद बेटी के शव को तीन दिन तक अपने घर के बाथरूम में ही छिपाकर रखा. इस हत्या का खुलासा तब हुआ, जब मृतक बेटी की मां ने थाने में पहुंचकर अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया. मृतका की मां थाने में गई और बेटी की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल ये मामला मोहिउद्दीन नगर के टाडा गांव से सामने आया है, जहां रहने वाली साक्षी नाम की 25 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ कुछ दिन पहले घर से भाग गई थी. साक्षी बिहार से भागकर दिल्ली चली गई थी. इसके बाद उसके पिता ने साक्षी से कॉन्टेक्ट किया और बेटी से घर वापस आने के लिए कहा. उसने बेटी से कहा कि वह घर आ जाए. उसके पिता उसे कुछ नहीं कहेंगे.

पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी

इसके बाद साक्षी दिल्ली से फिर से अपने घर बिहार आ गई, लेकिन उसके घर आते ही पिता ने साक्षी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने बेटी के शव को बाथरूम में छिपा दिया. उसने बेटी के शव को तीन दिन तक बाथरूम में बंद करके रखा. इस बात की जानकारी साक्षी की मां को भी नहीं थी, लेकिन उन्हें शक था. जब साक्षी की मां ने अपने पति से साक्षी के बारे में पूछा तो उसने बेटी के दोबारा से भाग जाने की बात कही.

बेटी की मां ने दी पुलिस को जानकारी दी

लेकिन साक्षी की मां को शक था. उसने इस बारे में अपनी बहन और जीजू से बात की और उनसे बताया कि उसे पति पर हत्या का शक है. इसके बाद तीनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ की तो उसने पुलिस से भी साक्षी के दोबारा भाग जाने की बात कही, लेकिन जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो साक्षी का शव बाथरूम से बरामद हुआ. इसके बाद पिता का पर्दाफाश हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पिता का नाम मुकेश सिंह है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    You Missed

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त