शहजाद नहीं, बिकेश चाहिए…’, शादीशुदा आएशा ने हिंदू बॉयफ्रेंड से कर ली दूसरी शादी, बिलख पड़ा पहला पति

बिहार के बेगूसराय में पति पत्नी और वो के चक्कर में सदर अस्पताल में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पत्नी ने बॉयफ्रेंड से शादी की तो पति ने खूब हंगामा किया. पति बोला- मुझे मेरी बीवी चाहिए. जबकि, पत्नी ने कहा पति मुझे मारता-पीटता था. इसलिए मैंने अपने क्लासमेट से शादी कर ली है. अब मैं इसी के साथ रहूंगी. बीवी ऐसा कहकर वहां से चली गई. पीछे से पति जमीन पर लोट-लोटकर रोने लगा. चीखने-चिल्लाने लगा. लेकिन पत्नी वापस नहीं आई.

दरअसल साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सन्हा की रहने वाली आयशा खातून और शहजाद की शादी 2020 में धूम धाम से हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों में तकरार होने लगी. तकरार इस कदर बढ़ी कि पत्नी और पति आपस में ठीक से बात भी नहीं करते थे. इस बीच पत्नी आएशा का कॉन्टेक्ट पुराने क्लासमेट बिकेश कुमार पासवान से हुआ.

दोनों रोज बातचीत करने लगे. आएशा ने उसे बताया कि शहजाद कैसे उसे टॉर्चर देता है. इस बात की भनक जब पति शहजाद को लगी तो वो उसे मारने पीटने लगा. बाद में बात बिगड़ता देख वो पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया. आएशा का आरोप है की वहां भी शहजाद उसके साथ मारपीट किया करता था.

नशीली दवा खाकर गलत काम

आरोप लगाया कि शादी से पहले शहजाद ने बताया की उसका दिल्ली में घर है और जमीन भी है. पर सब कुछ झूठा था. दिल्ली जाने के बाद वो कभी अपने दोस्त से बात नहीं करती थी पर पति उस पर झूठे आरोप लगाता और मारपीट करता था. पति नशीली दवा खाकर गलत काम किया करता था. उसी बात से तंग आकर आएशा ने दोबारा बिकेश से बात करना शुरू कर दिया. इसके बाद वो एक दिन तंग आकर बिकेश के पास चली गई.

अस्पताल के बाहर ड्रामा

बाद में शहजाद ने आएशा का पता लगाया. फिर सदर अस्पताल के बाहर उसने आएशा को बिकेश के साथ देखा. फिर यहां पति-पत्नी और वो का ड्रामा शुरू हो गया. आएशा ने कहा- अगर मैं शहजाद के पास वापस गई तो वो मुझे और मेरी बेटी को मार डालेगा. मैंने अब बिकेश से शादी कर ली है. मैं इसी के साथ रहूंगी. यह सुनकर शहजाद रोने लगा. बोला- मुझे बस मेरी बीवी चाहिए. लेकिन आएशा फिर वहां से चली गई. अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित