बिलासपुर में ‘छेड़खानी’ का खौफनाक अंजाम: पिटाई के बाद जंगल में मिली युवक की लाश, डबरी में डूबा था शव!

जिले के सिरगिट्टी नयापारा फदहाखार स्थित जंगल में युवक की संदिग्ध लाश मिली है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक किसी युवती से आए दिन छेड़खानी करता था। इसकी जानकारी होने पर युवती के स्वजन ने शुक्रवार की शाम उसकी पिटाई की।

मारपीट के बीच युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। दूसरे दिन उसकी लाश जंगल में मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सरकंडा सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि नयापारा गणेश नगर में रहने वाला कैलाश ध्रुव(27) शुक्रवार की शाम घर से गायब था। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस की टीम युवक की तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार की शाम पता चला कि फदहाखार जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। तब पुलिस और कैलाश के स्वजन वहां पहुंचे। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे।

यह है घटना

पुलिस ने मोहल्ले में पूछताछ की। तब पता चला कि शुक्रवार की शाम कैलाश का मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस दौरान लोगों ने कैलाश की जमकर पिटाई की। मारपीट से बचकर कैलाश किसी तरह वहां से भाग निकला।

इधर स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस की एक टीम तस्दीक करने में लगी है।

जंगल में डबरी के पानी में आधा डूबा था शव

सिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि युवक का शव जंगल के डबरी में आधा डूबा था। स्वजन की मौजूदगी शव का पंचनामा कराया गया। शव पर चोट के निशान थे। पुलिस को आशंका है कि मारपीट के बाद भागते समय युवक डबरी में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हुई होगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा। इससे युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इधर संदेहियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। इससे मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे

बढ़ाया जा रहा है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की