रायपुर में सनसनीखेज मामला: नाबालिग को भगाकर शादी करने पर लड़के के पिता ने मारी गोली, 3 गिरफ्तार!

राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है,जहां एक नाबालिग को भगाकर शादी करने को लेकर लड़के के ही पिता ने युवती को गोली मार दी। जिसमें युवती घायल हो गई है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। एक नाबालिग युवती को भगाकर शादी करने के बाद विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक के पिता ने नाबालिग युवती को एयरगन से गोली मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आगे की जांच चल रही है

ये आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी किशोर गाइन, जिसने लड़की को भगाया और उससे शादी की थी। युवक का पिता कन्हाई गाइन, जिसने युवती को गोली मारी और उसका दोस्त विक्की उर्फ समर शामिल हैं। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी राजा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

घटनास्थल से एयरगन बरामद

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एयरगन भी बरामद कर लिया गया है। इस गंभीर मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी किशोर गाइन के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर भगाया गया था। शादी के बाद उत्पन्न पारिवारिक विवाद के दौरान यह हिंसक वारदात हुई। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की