‘प्यार किया तो डरना क्या’: झुंझुनूं की रेनू और अंजू ने समाज की बेड़ियों को तोड़ा, एक-दूजे संग रहने का लिया फैसला!

हमारे देश में चाहे कितने भी कानून बन गए हो. हमें रहने की स्वतंत्रता हो. लेकिन समाज की बंदिशें आज भी लोगों को जकड़ के रखती हैं. राजस्थान के झुंझुनू जिले की दो लड़कियां इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया है. इसमें से एक युवती शादीशुदा है और वो अपने पति का घर छोड़कर अपनी प्रेमिका के पास पहुंच गई. मामले की जानकारी जब गांव व समाज के लोगों को हुई. तो लोगों ने इसका विरोध किया और आपत्ति जताई. यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

झुंझुनूं जिले में रेनू व अंजू द्वारा एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की बात सामने आने के बाद हर तरफ चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो गया. जिसमें वो आपस में शादी करने की बात कहती नजर आ रही हैं. इनमें से एक लड़की रेनू उम्र 25 साल पहले से ही विवाहित है और कोठी की ढाणी गांव की रहने वाली है. वो इन दिनों मैनपुरा गांव में अपनी दोस्त अंजू उम्र 23 साल के साथ रह रही है. दोनों की नजदीकियां देखकर ग्रामीणों ने संदेह जताया और मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बालिकाओं से बातचीत कर समझाइश दी. ग्रामीणों का कहना है कि यह संबंध सामाजिक और पारिवारिक परंपराओं के विपरीत है, जिससे गांव में असहज माहौल बन गया है.

मामले की जांच पड़ताल के लिए पहुंची पुलिस ने कहा कि दोनों लड़कियां बालिग हैं और वो अपनी इच्छा से एक साथ रह रही हैं. दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया है. इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए रेनू व अंजू ने कहा कि उनकी जान को खतरा है. लगातार उनका धमकियां मिल रही है. वो दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं और जीवन भर साथ रहेंगी.

शादी समारोह में हुई थी दोनों की मुलाकात

रेनू और अंजू की दोस्ती कालोटा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई. उसके बाद दोनों की फोन पर बातें शुरू हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया. रेनू शादीशुदा है और वो अपना ससुराल छोड़कर अंजू के घर आ चुकी है. उसने कहा कि वो अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है.

शराब के नशे में पति करता था मारपीट

रेनू ने बताया कि उसकी शादी को 5 साल हो चुके हैं. उसकी शादी कालोटा गांव में हुई थी. पति शराब का आदी है और प्रतिदिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है. उनके चार साल का बेटा है. वो अपने बेटे को लेकर ससुराल छोड़कर आई है.

}, 1000); // 3000ms = 3 seconds

Related Posts

संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

You Missed

जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त