अमानवीय! नागौर में श्मशान तक जाने के लिए घुटनों तक पानी में डूबी शवयात्रा, पंचायत की लापरवाही पर बवाल

राजस्थान में नागौर जिले की खींवसर ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते मंगलवार को गांव में शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला. यहां स्वगीर्य सेवानिवृत्ति रामरख भार्गव की शव यात्रा को श्मशान भूमि पर ले जाने के दौरान लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ा. रास्ते में पानी होने से बड़ी मुश्किल से लोगों ने शव को शमशान तक पहुंचाया. यहां तीन दिन पहले बारिश हुई थी जिसका ऐसा नतीजा सामने आया है. बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है.

स्व भार्गव की मौत सोमवार शाम को हो गई. मंगलवार को 11 बजे शव यात्रा ले जाई गई. ग्राम पंचायत खींवसर की कार्यशैली पर लोगों ने नाराजगी जताई गई. लोगों का आरोप यह हैं कि खींवसर पंचायत समिति व उपखंड मुख्यालय भी है. फिर ग्राम पंचायत खींवसर द्वारा ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है. ग्राम पंचायत खुद विकास के नाम पर आंसू बहा रही है. ग्रामीणों में विरोध देखने को मिला है.

बता दें कि प्रशासन की लापरवाही के चलते अक्सर ही अंदरूनी इलाकों से ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं. खासकर मानसून के समय में तो ऐसी जगहों पर लोगों को आम जनजीवन बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है. पहले भी ऐसी कई खबरें आई हैं जहां किसी बीमार या गर्भवती को पालकी या चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा हो.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित