रायपुर की लालपुर शराब भट्टी में बड़ी कार्रवाई: 203 पेटी मिलावटी शराब जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग की टीम ने लालपुर क्षेत्र स्थित शराब भट्टी में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई छापेमारी में कुल 203 पेटी नकली शराब जब्त की गई, जिसमें से 26 पेटी गोवा ब्रांड (Goa Brand) की ऐसी शराब पाई गई जिन पर होलोग्राम नहीं था।

गोदाम में नीचे छिपा रखा गया था नकली माल

जांच के दौरान यह सामने आया कि शराब गोदाम की नीचे की परत में मिलावटी शराब छिपाई गई थी, जबकि ऊपर की परत में असली शराब की पेटियां रखी गई थीं ताकि पहली नजर में किसी को शक न हो। यह पूरा खेल काफी समय से चल रहा था और अधिकारियों को मुनाफाखोरी और ओवर रेटिंग की शिकायतों के चलते यहां छापा मारने की आवश्यकता महसूस हुई।

मास्टरमाइंड शेखर बंजारे फरार, तीन सैल्समैन हिरासत में

इस घोटाले का मास्टरमाइंड सुपरवाइजर शेखर बंजारे बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। वहीं, तीन सैल्समैन को मौके से हिरासत में लिया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी अधिकारी बोले– आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र नाथ तिवारी ने जानकारी दी कि जब्त की गई गोवा ब्रांड की शराब में पानी मिलाया गया था। यह गंभीर अपराध है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी शराब दुकानों में रैंडम जांच की जा रही है ताकि मुनाफाखोरी और नकली शराब बिक्री पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की