KTUJM में सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा घोटाला! नाबालिग से 12 घंटे काम, 28 में से सिर्फ 8 गार्ड ड्यूटी पर

रायपुर। पत्रकारिता पढ़ाने वाले विश्वविद्यालय की सुरक्षा में गंभीर अनियमितताओं का पर्दाफाश हुआ है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही बालाजी सिक्योरिटी एजेंसी न केवल नियमों की धज्जियां उड़ा रही है, बल्कि नाबालिग से मजदूरी करवा रही है, वह भी महज 9 हजार रुपये में और पूरे 12 घंटे ड्यूटी के साथ।

सूत्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए 28 गार्डों की नियुक्ति का टेंडर पास हुआ था। मगर दो दिन की जांच में सिर्फ 8 गार्ड ड्यूटी पर पाए गए। सवाल यह है कि बाकियों का वेतन हर महीने कहां जा रहा है?

सिर्फ यही नहीं—17 साल के नाबालिग बच्चे से ड्यूटी करवाई जा रही है, जो स्पष्ट रूप से श्रम कानून का उल्लंघन है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इसके लिए संबंधित एजेंसी और नियोक्ता पर दो साल की जेल और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

हैरानी की बात यह है कि इस पूरे प्रकरण के दौरान विवि की कमान रायपुर संभाग के कमिश्नर के हाथ में है, और कुलसचिव भी एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसके बावजूद जवाबदेही और निगरानी की भारी चूक सामने आई है।

गाइडलाइन के मुताबिक विश्वविद्यालय के अनुशासक अधिकारी की जिम्मेदारी होती है कि वे गार्डों की ड्यूटी और हाज़िरी की प्रतिदिन निगरानी करें और एजेंसी से जवाब तलब करें। मगर वर्तमान स्थिति यह दिखा रही है कि जिम्मेदार अधिकारी या तो अनजान हैं या जानबूझकर आंख मूंदे हुए हैं।

लेकिन सवाल यह उठता है —

क्या पत्रकारिता सिखाने वाला विश्वविद्यालय खुद पारदर्शिता और जवाबदेही के पैमाने पर खरा उतर रहा है?

}, 1000); // 3000ms = 3 seconds

Related Posts

मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

You Missed

गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

*साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

*साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की