मुंबई में रिश्तों का कत्ल: 4 साल की बच्ची की हत्या कर समुद्र में फेंका शव, ‘अब्बू’ कहने पर सौतेले पिता ने ले ली जान!

मुंबई के एंटॉप हिल क्षेत्र में रहने वाली चार साल की बच्ची अमायरा शेख कुछ दिनों से लापता थी. मंगलवार को कोलाबा के ससून डॉक के पास समुद्र में उसका शव मिला. स्थानीय मछुआरे ने शव देखा और उसे अपने नाव से बाहर निकाला. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शुरुआती जांच में यह माना जा रहा था कि बच्ची की मौत किसी दुर्घटना में हुई है, लेकिन डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि बच्ची की हत्या हुई है. पहले उसे गला घोटकर मारा गया, इसके बाद शव समुद्र में फेंका गया था. बाद में पुलिस ने लापता बच्चों की सूची खंगाली तो पता चला कि बच्ची को लेकर एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में लापता का मामला दर्ज है.

आरोपी पिता गिरफ्तार

पुलिस ने संदेह के आधार पर बच्ची के सौतेले पिता इमरान शेख को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पता चला है कि बच्ची का नाम अमायरा शेख है, उसकी उम्र चार साल थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमायरा की मां नाजिया हाल ही में अपने पहले पति से अलग हो गई. इसके बाद उन्होंने इमरान शेख से शादी की थी. और दोनों एंटॉप हिल में रहते थे. सूत्रों के अनुसार, बच्ची अपने सौतेले पिता को अक्सर अब्बू कहकर बुलाती थी, जो कि इमरान को नागवार गुजर रहा था.

आरोपी से था परिवारिक विवाद

इमरान शेख पर आरोप है कि उसने बच्ची को दक्षिण मुंबई ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को समुद्र में फेंक दिया. सूत्रों का कहना है कि आरोपी का परिवार के साथ भी विवाद चल रहा था. वह अपने ससुराल वालों से झगड़ा करता था. मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है. साथ ही आगे की जांच की जा रही है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला