दुर्ग में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि, चाचा ने दबाया मुंह; कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची हत्याकांड में DNA रिपोर्ट आ गई है। मृत बच्ची के चाचा का DNA मैच हो गया है। रेप के दौरान बच्ची को दर्द हुआ, जिससे कार्डियक अरेस्ट आया। रिपोर्ट के मुताबिक इसी से बच्ची की जान गई है। आरोपी चाचा ने चिल्लाते वक्त बच्ची का मुंह भी दबाया था।

दुर्ग CSP चिराग जैन ने बताया कि, उनके पास बच्ची के चाचा को आरोपी बनाने के लिए पोस्टमॉर्टम की एग्जामिनेशन रिपोर्ट थी। आरोपी ने खुद कबूल किया था। इसके साथ जो फैक्ट्स निकलकर आए थे, उस आधार पर भी यह पता चल रहा था कि चाचा ही आरोपी है, लेकिन अब कुछ क्लियर हो गया है।

CSP ने बताया कि जांच के दौरान बच्ची के शरीर से मिली कई चीजों को सैंपल के तौर पर लिया गया था। इसके बाद ही चाचा समेत 3 और संदेहियों के DNA टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। जब सभी सैंपल्स की जांच की गई तो सिर्फ चाचा का ही DNA मैच हुआ। पुलिस इन्हीं फैक्ट्स को कोर्ट में पेश करेगी।

आरोपी को पता था कि कार का दरवाजा खराब है- दुर्ग एएसपी सिटी

दुर्ग एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, मोहल्ले के कई लोगों को यह पता था कि, जो कार वहां खड़ी रहती है, उसके एक दरवाजे का लॉक खराब है। यह बात चाचा भी जानता था। जब उसने बच्ची से रेप किया और बच्ची की जान गई तो शव को कार में छिपा दिया, ताकि शक कार के मालिक पर जाए।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरी वारदात

दरअसल, मोहन नगर थाने में 6 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि, रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पुलिस भी तलाश में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।

इस बीच, शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में मिली। ये कार दादी के घर के बाहर ही खड़ी थी। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली। बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी।

बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट पर चोट जैसी गंभीर बातें सामने आई थी।

संदेही के घर भीड़ ने लगाई आग

वारदात के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। देर रात कार मालिक के घर और कार में तोड़फोड़ भी हुई। इधर पुलिस ने भी, कार मालिक, उसके ड्राइवर समेत 5 लोगों को संदेह आधार पर हिरासत में लिया। इनमें बच्ची का चाचा भी था।

इसके बाद, आगे की पूछताछ में संदिग्ध में 3 लोग बचे। पुलिस का कहना था कि, पूछताछ, टेक्निकल सबूत और आरोपी के कबूलनामा से ये पता चला का कि, आरोपी बच्ची का ही चाचा है।

चाचा ने कार में छिपाई थी लाश

ASP के मुताबिक, आरोपी ने अपने घर में ही वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की दादी-बुआ पूजा के लिए गई हुई थी इसी बीच रेप-मर्डर की वारदात हुई है। इसके बाद मौका पाकर आरोपी चाचा ने बच्ची की लाश सामने कार में छिपा दी थी। कार का एक दरवाजा लॉक नहीं होता था। ये बात आरोपी चाचा जानता था।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    You Missed

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त